Citadel Honey Bunny Trailer: खत्म हुआ इंतजार, वरुण धवन-सामंथा की एक्शन पैक सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

Citadel Honey Bunny Trailer: वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु की एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बनी का मच अवेटेड ट्रेलर अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम होगी. इस सीरीज का निर्देशन राज और डीके ने किया है.

Citadel Honey Bunny Trailer: वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु की मच अवेटेड एक्शन सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस अपकमिंग सीरीज में वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु एक जासूस का किरदार निभा रहे हैं. ऐसे में अगर आपने अब तक सीरीज का ट्रेलर नहीं देखा है तो आइए हम आपको बताते हैं इसमें क्या कुछ खास है.

सिटाडेल: हनी बनी का ट्रेलर रिलीज

सिटाडेल: हनी बनी के इस 2 मिनट 51 सेकंड के ट्रेलर ने आपको एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा सब कुछ देखने को मिलेगा. ट्रेलर की शुरुआत में वरुण धवन कहते हुए नजर आते हैं कि, “रोज कहीं एक खतरा पैदा होता है, एक से बढ़कर एक. सवाल ये है कि क्या वो खतरा आपको खत्म करेगा या आप खतरे को.”इसके बाद समानता की एंट्री होती है, जो अपनी बच्ची को खतरे से छुपाते नजर आती है. और फिर शुरू होता है असली एक्शन.

सिटाडेल: हनी बनी की कहानी

सिटाडेल: हनी बनी सीरी में वरुण धवन बनी और सामंथा हनी का किरदार निभा रही हैं. सीरीज की कहानी हनी बनी और उनकी बेटी नादिया के इर्द गिर्द घूमती है.

वरुण धवन ने अपने किरदार के बारे में क्या कहा

वरुण धवन ने कहा, ‘बनी मेरे अब तक के निभाए गए किसी भी किरदार से बिल्कुल अलग है. एक जासूस के रूप में, वह न केवल दोहरी जिंदगी जीता है, बल्कि उसकी शख्सियत के हर पहलू के दो अलग-अलग पहलू हैं, जो मेरे लिए एक एक्टर के रूप में बेहद रोमांचक था. साथ ही जबरदस्त स्टंट और ऐम्प-अप एक्शन दृश्यों के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार होना पड़ा और ये मेरे अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार में से एक बन गया.’

सिटाडेल: हनी बनी सीरीज के बारे में

वरुण धवन और समांथा की सीरीज सिटाडेल: हनी बनी में के.के. मेनन, सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकीत परिहार और कश्वी मजमूदार अहम भूमिकाओं में हैं. इस सीरीज का प्रीमियर 7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर होगा. सीरीज का निर्देशन राज और डीके ने किया है.

Also Read: Crazxy: तुम्बाड के 6 साल पूरे होने पर सोहम शाह ने अनाउंस की नई फिल्म, शेयर किया मिस्टीरियस मोशन पोस्टर

Also Read: Baby John: वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ से जैकी श्रॉफ का खतरनाक टीजर रिलीज, बब्बर शेर बन इस दिन मचाएंगे तबाही

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >