Bandish Bandits 2 OTT Release: इंतजार खत्म, ऋत्विक भौमिक की म्यूजिकल ड्रामा सीरीज को आज ही करें बिंज वाॅच

Bandish Bandits 2 OTT Release: ऋत्विक भौमिक की मच अवेटेड म्यूजिकल ड्रामा वेब सीरीज ‘बंदिश बैंडिट्स 2’ आज 13 दिसंबर, 2024 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हो गई है. सीरीज में ऋत्विक भौमिक, श्रेया चौधरी, शीबा चड्ढा, अतुल कुलकर्णी, राजेश तैलंग और कुणाल रॉय कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे. आइए बताते हैं किस ओटीटी पर करें इसे एंजॉय.

Bandish Bandits 2 OTT Release: ऋत्विक भौमिक की मोस्ट अवेटेड म्यूजिकल ड्रामा वेब सीरीज ‘बंदीश बंदिट्स सीजन 2’ आज ओटीटी पर रिलीज हो गई है. इस सीरीज में दर्शकों को क्लासिकल म्यूजिक और वेस्टर्न म्यूजिक का शानदार मेल देखने को मिलेगा. वहीं, एक बार फिर इस सीरीज में ऋत्विक भौमिक और श्रेया चौधरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. ऐसे में अगर आप भी म्यूजिक लवर हैं आइए बताते हैं बंदीश बंदिट्स सीजन 2 को आप किस ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.

‘बंदीश बंदिट्स सीजन 2’ का प्लॉट

बंदीश बंदिट्स सीजन 2 की कहानी ठीक वहीं से शुरू होती है, जहां से पहले सीजन की एंडिंग हुई थी. इस सीजन में पंडित जी के निधन के बाद राधे और राठौड़ परिवार अपने संगीत की विरासत को बचाने की कोशिश में जुटा हुआ है. तो वहीं, दूसरी ओर तमन्ना अपनी आवाज को और बेहतर बनाने के लिए एक म्यूजिक स्कूल ज्वाइन कर चुकी है.

कहां देखें बंदिश बैंडिट्स 2?

बंदिश बैंडिट्स 2 के निर्देशन का भार अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी ने उठाया है. वहीं, सीरीज का प्रोडक्शन लियो मीडिया कलेक्टिव प्राइवेट लिमिटेड ने किया है. इस लोकप्रिय म्यूजिकल ड्रामा को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस बार सीजन 2 में ऋत्विक भौमिक, श्रेया चौधरी, शीबा चड्ढा, अतुल कुलकर्णी, राजेश तैलंग और कुणाल रॉय कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे. इसके अलावा दिव्या दत्ता, रोहन गुरबक्सानी, यशस्विनी दयामा, आलिया कुरैशी और सौरभ नैय्यर जैसे एक्टर्स भी अहम भूमिकाओं में हैं.

Also Read: Pushpa 2 OTT Release: थियेटर के बाद इस ओटीटी पर भौकाल मचाएगा पुष्पा 2, अभी जान लें कहां होगी रिलीज

Also Read: Friday OTT Release: फहाद फासिल की ‘बोगनवेलिया’ से मनोज बाजपेयी की ‘डिस्पैच’ तक, इस शुक्रवार OTT पर देखें ये फिल्में-सीरीज

Also Read: Upcoming OTT Releases: इस हफ्ते ‘पुष्पा 2’ पर भारी पड़ेंगी ये 5 वेब सीरीज, देख कर आप भी बोल पड़ेंगे- असली फायर तो यहां है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >