Gullak 5: वैभव राज गुप्ता को रिप्लेस करने पर नए ‘अन्नू भैया’ अनंत वी जोशी का रिएक्शन, बोले- नर्वसनेस और एक्साइटमेंट दोनों थीं

Gullak 5: वेब सीरीज ‘गुल्लक’ में अन्नू मिश्रा का किरदार अब वैभव राज गुप्ता की जगह अनंत वी जोशी निभा रहे हैं. एक्टर ने बताया कि यह रोल उनके लिए बड़ा सरप्राइज था और शुरुआत में उन्हें यकीन नहीं हुआ था.

Gullak 5: वेब सीरीज ‘गुल्लक 5’ का हाल ही में टीजर सामने आया तो फैंस को एक साथ शॉक और सरप्राइज दोनों मिला. वजह यह थी कि उनके चहेते अन्नू भैया यानी अन्नू मिश्रा का किरदार अब वैभव राज गुप्ता की जगह अनंत वी जोशी निभाते नजर आए. इस बदलाव को देखकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा हुई. अब इसी पर एक्टर अनंत जोशी ने बताया कि इस रिप्लेसमेंट के बाद उन्हें कैसा महसूस हुआ और इस किरदार को निभाने की जिम्मेदारी उनके लिए कितनी बड़ी थी.

अनंत जोशी ने क्या कहा?

Moneycontrol को दिए इंटरव्यू में एक्टर अनंत जोशी ने बताया कि जब उन्हें ‘गुल्लक 5’ में अन्नू मिश्रा का रोल ऑफर हुआ तो उन्हें शुरुआत में इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि यह किरदार पहले से ही लोगों के दिलों में बस चुका था, इसलिए इसे आगे निभाना उनके लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी.

अनंत ने आगे बताया कि इस रोल को लेकर उनके मन में खुशी, नर्वसनेस और एक्साइटमेंट, तीनों तरह की भावनाएं थीं. उन्हें डर था कि दर्शक इस बदलाव को कैसे लेंगे, क्योंकि लोग पहले वाले अन्नू मिश्रा से काफी जुड़े हुए थे.

दर्शकों के रिएक्शंस

एक्टर के मुताबिक शूटिंग के दौरान उन्होंने ज्यादा दबाव महसूस नहीं किया, लेकिन जब शो का टीजर रिलीज हुआ और लोगों के रिएक्शंस आने लगे, तब उन्हें असली जिम्मेदारी का एहसास हुआ. लोगों की उम्मीदें और पुराने किरदार से तुलना ने उनके लिए इसे और ज्यादा चैलेंजिंग बना दिया.

मेकर्स ने किया भरोसा

अनंत जोशी ने बताया कि TVF और Sony LIV की टीम ने उन पर पूरा भरोसा जताया, जिससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा. टीम का कहना था कि उन्होंने किरदार की असली भावना को अच्छे से निभाया है.

एक्टर ने कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि दर्शक भी इस नए अन्नू मिश्रा को उतना ही प्यार देंगे.

यह भी पढ़ें: Cocktail 2: क्या वाकई लेस्बियन लव स्टोरी है? मेकर्स ने दिया क्लैरिफिकेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >