Mirzapur 3 देखने का अगर नहीं है मन, तो देखें सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर ये 6 वेब सीरीज, एपिसोड देख दिमाग का बज जाएगा बैंड

मिर्जापुर 3 के रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस का वेट खत्म हो चुका है. अगर आपको वीकेंड पर मिर्जापुर 3 नहीं देखना तो, आप इन सस्पेंस और थ्रिलर से भरे वेब सीरीज देख सकते हैं.

मिर्जापुर सीजन 3 अब अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुका है. अगर आपका मन ये सीरीज नहीं देखने का है तो, आप अन सस्पेंस से भरी सीरीज देख सकते हैं. कहानी देखकर दिमाग का बैंड बज जाएगा.

Asur

वेब सीरीज असुर के दोनों सीजन सुपरहिट हुए थे. कहानी ऐसे शुरू होती है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. अरशद वारसी और बरुन सोबती लीड रोल प्ले करते दिेखे हैं. शो अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई है. आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

The-night-manager

अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, शोभिता धुलिपाला स्टारर वेब सीरीज द नाइट मैनेजर आपको हॉटस्टार पर मिल जाएगा. ये एक बेहद दिलचस्प सीरीज है, जो आपको अपने सीट से हिलने नहीं देगा. तिलोत्तमा शोम, रवि बहल और शाश्वत चटर्जी भी इसमें नजर आए हैं.

Jaane-jaan

करीना कपूर, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा की फिल्म जाने जान को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म में विजय एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आए है. करीना एक सिंगल मदर के रोल में दिखी है, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए अपने पति से लड़ती है.

Rautu ka raaz

फिल्म रौतू का राज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी है और ये मूवी आप जी5 पर देख सकते हैं. फिल्म में एक्टर एक हाई-प्रोफाइल केस को सुलझाते दिखते हैं. कहानी में खूब सारे टर्न एंड ट्विस्ट है.

The family man 3

मनोज बाजपेयी स्टारस वेब सीरीज द फैमिली मैन एक परफेक्ट चॉइस है वीकेंड पर देखने के लिए. इसमें मनोज, श्रीकांत तिवारी के रोल में दिखी है. यह सीरीज जासूसी, आतंकवाद और परिवार के कर्तव्य को बताती है. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Kohraa

सुरविंदर विक्की, बरुन सोबती, हरलीन सेठी, सौरव खुराना स्टारर वेब सीरीज कोहरा को आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं. इसमें एक दूल्हे की रहस्यमयी मौत हो जाती है, जिसकी जांच होती है. इस दौरान कई सारे राज से पर्दा हटता है.

Mirzapur 3 Twitter Review: सोशल मीडिया पर दिखा मिर्जापुर 3 का भौकाल, कालीन भैया के इस सीन पर फैंस की रुक गईं सांसें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >