Aashram की पम्मी को याद आए ‘बाबा निराल���’ बॉबी देओल, अदिति पोहनकर बोलीं- सर को बहुत मिस कर रही हूं

Aashram फेम अदिति पोहनकर ने बॉबी देओल संग काम करने के अनुभव पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वह बॉबी सर को मिस कर रही हैं और उन्हें एक ‘असली और प्योर’ एक्टर बताया. आइए बताते हैं उन्होंने और क्या कुछ कहा है.

Aashram: क्राइम ड्रामा वेब सीरीज ‘आश्रम’ में पम्मी के किरदार से पहचान बनाने वाली अदिति पोहनकर ने हाल ही में ‘बाबा निराला’ यानी बॉबी देओल को याद करते हुए अपने दिल की बात कही. एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने को-स्टार को कितना मिस कर रही हैं और उनके साथ काम करना उनके लिए कितना खास अनुभव रहा. आइए बताते हैं उन्होंने और क्या कुछ कहा.

“बॉबी सर को मिस कर रही हूं”

अदिति पोहनकर ने हाल ही में बॉबी देओल की जमकर तारीफ की और उन्हें एक “असली और प्योर एक्टर” बताया. मिड-डे से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे नहीं पता मैं कैसे कहूं… मैं बस बॉबी सर को मिस कर रही हूं. आश्रम में उनके साथ काम करना बहुत अमेजिंग अनुभव था. वह बहुत कूल इंसान हैं और बेहतरीन को-एक्टर भी. आश्रम हमारे लिए परिवार जैसा है, खासकर COVID के समय हमने तीन साल साथ में शूटिंग की है.”

उन्होंने आगे बताया, “बॉबी सर एक बेहद असली और प्योर इंसान हैं. वह एक शानदार एक्टर हैं और अब वह अपने आप को और ज्यादा एक्सप्लोर कर रहे हैं.”

‘जिद्दी इश्क’ को क्यों चुना?

अदिति जल्द ही अपनी नई रिवेंज ड्रामा सीरीज ‘जिद्दी इश्क’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें परमब्रत चट्टोपाध्याय, सुमीत व्यास, बरखा बिष्ट और रिया सेन भी अहम भूमिकाओं में हैं.

सीरीज चुनने की वजह बताते हुए अदिति कहती हैं, “एक एक्टर के तौर पर हम हमेशा एक ऐसी स्क्रिप्ट चाहते हैं जिसमें कई लेयर्स हों. ‘शी’ और ‘आश्रम’ के बाद ‘जिद्दी इश्क’ एक बिल्कुल अलग तरह की कहानी थी. यह एक मासूम, युवा लड़की की कमजोरियों, प्यार और जुनून को दिखाती है, जो मुझे बेहद दिलचस्प लगा.”

‘जिद्दी इश्क’ की कहानी

यह सीरीज बंगाल में सेट है और मेहुल (अदिति पोहनकर) नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका प्यार शेखर दा (परमब्रत) की अचानक मौत के बाद जुनून में बदल जाता है. जब उसकी मौत को आत्महत्या करार दे दिया जाता है, मेहुल सच की तलाश में निकल पड़ती है, जिससे रहस्यों, धोखे और बदले की एक खतरनाक यात्रा शुरू होती है.

यह भी पढ़ें- Mastiii 4 में को-स्टार्स रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय संग काम करने पर आफताब शिवदासानी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सेट के बाहर बातचीत मुश्किल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >