Daldal X Review: सस्पेंस और मुंबई की काली सच्चाई पर बनी ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाया तहलका, भूमि पेडनेकर की हुई जमकर तारीफ

Daldal X Review: अमेजन प्राइम वीडियो की नई क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘दलदल’ आज स्ट्रीम हो चुकी है, जिसमें भूमि पेडनेकर का अभिनय और मुंबई की अंधेरी दुनिया पर बनी कहानी देखने को मिलेगी. सस्पेंस, मर्डर और थ्रिलर से भरपूर यह सीरीज आपको हर एपिसोड में बांधे रखेगी.

Daldal X Review: अमेजन प्राइम वीडियो पर 30 जनवरी 2026 से स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज ‘दलदल’ दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जा रही है. इस क्राइम-थ्रिलर में भू‍मि पेडनेकर, समारा तिजोरी, आदित्य रावल, गीता अग्रवाल और सन्देश कुलकर्णी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. इसे अमृत राज गुप्ता ने डायरेक्ट किया है और यह लेखक विश धमिजा के उपन्यास ‘भेंड़ी बाजार’ पर बनाई गई है.

कैसी है सीरीज की कहानी?

सीरीज की कहानी की शुरुआत ACP रीता फरेरा यानी भू‍मि पेडनेकर से होती है. रीता एक सख्त और अनुशासित पुलिस ऑफिसर हैं, जिनके लिए काम ही सब कुछ है. उनकी गंभीरता और कम मुस्कुराने वाला अंदाज उनके बचपन के दर्द और उनकी मां की परवरिश से जुड़ा है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पुलिस कमिश्नर रीता समेत चार महिला अफसरों को DCP पद पर प्रमोट कर देता है. यह प्रमोशन दिखावे और पब्लिक इमेज के लिए किया गया होता है, लेकिन इसके बाद हालात और पेचीदा हो जाते हैं.

सीरीज में धीरे-धीरे और हत्याओं का सिलसिला शुरू होता है, जिससे पुलिस पर दबाव बढ़ता है. हर केस एक रेस की तरह है, जहां समय के साथ सच तक पहुंचना सबसे बड़ा चैलेंज बन जाता है. इस सीरीज की कहानी दर्शकों को लगातार जोड़े रखती है.

भूमि की हुई जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर दर्शक इस सीरीज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि Daldal मुंबई के अंडरबेली की काली सच्चाई को दिखाती है. इसमें चाइल्ड अब्यूज, ड्रग्स और मानसिक तनाव जैसे मुद्दे गंभीरता के साथ सामने आते हैं. एक यूजर ने कहा, “भू‍मि पेडनेकर ने अपने किरदार में गहराई और जटिलता दिखाई है. समारा तिजोरी और आदित्य रावल ने भी अपनी भूमिकाओं में मजबूती दिखाई.” भू‍मि पेडनेकर की एक्टिंग को खासकर सराहा जा रहा है. उन्होंने एक मजबूत, लेकिन टूटे हुए महिला पुलिस ऑफिसर का किरदार भावुक अंदाज में निभाया है. 

ये भी पढ़ें: Suspense Thriller Movies on Netflix: थ्रिल और ट्विस्ट से भरपूर हैं नेटफ्लिक्स की ये फिल्में, आखिरी सीन तक मिलेगा जबरदस्त सस्पेंस

ये भी पढ़ें: Trending Shows on JioHotstar: घर बैठे एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज, जियो हॉटस्टार पर देखें ये ट्रेंडिंग फिल्में और सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shreya sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >