Aashram 4: ‘जपनाम’ के साथ फिर लौटेंगे बाबा निराला, शुरू हुई चौथे सीजन की शूटिंग

बाबा निराला एक बार फिर अपनी दुनिया के साथ लौटने वाले हैं. पॉपुलर वेब सीरीज 'आश्रम' के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है. फैंस नए चैप्टर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Aashram Season 4: ‘जपनाम’... बाबा निराला एक बार फिर अपनी काली दुनिया के साथ लौटने वाले हैं. बॉबी देओल की पॉपुलर वेब सीरीज ‘आश्रम’ के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है. डायरेक्टर प्रकाश झा की प्रोडक्शन कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की, जिसके बाद सीरीज के फैंस के बीच फिर से बज बन गया है.

Aashram 4 Shooting: नए चैप्टर की शुरू हुई शूटिंग

प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर एक क्लैपबोर्ड की तस्वीर शेयर की. इस पर ‘एक बदनाम आश्रम’ लिखा हुआ है. पोस्ट के कैप्शन में मेकर्स ने बताया कि ‘आश्रम 4’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है. हालांकि, अभी कहानी में आगे क्या होने वाला है, इसे लेकर कोई बड़ा खुलासा नहीं किया गया है.

Aashram 4 Fans Reaction: अनाउंसमेंट मिलते ही एक्साइट हुए फैंस

नए सीजन की खबर सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी जाहिर करनी शुरू कर दी. किसी ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं, तो कोई नए सीजन का बेसब्री से इंतजार करने की बात कहता नजर आया. कई लोगों ने खास तौर पर बॉबी देओल की वापसी को लेकर एक्साइटमेंट दिखाई.

Aashram Web Series: तीन सीजन में दिखी बाबा निराला की कहानी

‘आश्रम’ का पहला सीजन 2020 में आया था. इसी साल इसका दूसरा चैप्टर भी रिलीज हुआ. इसके बाद 2022 में तीसरा सीजन स्ट्रीम किया गया. तीनों सीजन का डायरेक्शन प्रकाश झा ने किया है.

सीरीज की कहानी बाबा निराला के इर्द-गिर्द घूमती है. बाहर से धार्मिक गुरु दिखने वाला बाबा अपने आश्रम के अंदर कई गलत और गैरकानूनी काम करता है. कहानी में सत्ता, लालच और अपराध की परतें धीरे-धीरे सामने आती हैं.

Aashram 4 Cast: कौन-कौन आएगा नजर?

सीरीज में बॉबी देओल, अदिति पोहंकर और चंदन रॉय सान्याल अहम किरदारों में हैं. इनके अलावा तुषार पांडे, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, त्रिधा चौधरी और विक्रम कोचर भी इसका हिस्सा हैं.

चौथे सीजन में पुराने किरदारों की कहानी किस मोड़ पर पहुंचेगी, इसे लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है.

Aashram 4 OTT: कहां देख पाएंगे?

‘आश्रम’ के तीनों पुराने सीजन पहले MX Player पर रिलीज हुए थे. अब ये सीरीज Amazon MX Player पर उपलब्ध है. यहां दर्शक पुराने सीजन विज्ञापनों के साथ फ्री में देख सकते हैं.

Aashram 4 Release Date: कब आएगा नया सीजन?

अभी ‘आश्रम 4’ की रिलीज डेट सामने नहीं आई है. फिलहाल मेकर्स ने सिर्फ शूटिंग शुरू होने की पुष्टि की है. ऐसे में नए सीजन की स्ट्रीमिंग कब से शुरू होगी, इसके लिए ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें: Bandar OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर ₹5 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'बंदर', अब OTT पर होगी रिलीज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >