Aashram 3 Part 2: बॉबी देओल ने आश्रम की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे हीरो की भूमिका नहीं…

Aashram 3 Part 2: आश्रम 3 पार्ट 2 की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 27 फरवरी से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी. अब बॉबी देओल ने सीरीज की सक्सेस को लेकर बात की है.

Aashram 3 Part 2: प्रकाश झा के निर्देशन में बनी ड्रामा सीरीज आश्रम ने बॉबी देओल के करियर में बदलाव ला दिया. एनिमल अभिनेता ने स्वयंभू बाबा निराला की भूमिका निभाई थी. अब जल्द ही आश्रम 3 पार्ट 2 आने वाला है, जिसमें दर्शकों को धमाकेदार कहानी देखने को मिलेगी. अब एक्टर ने वेब सीरीज की सक्सेस पर बात की है.

बॉबी देओल ने ऑश्रम करने पर तोड़ी चुप्पी

अभिनेता ने अपनी जर्नी को याद करते हुए कहा कि कैसे उन्हें फिल्मों में नायक की भूमिकाएं नहीं दी जा रही थीं. आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बोलते हुए बॉबी देओल ने कहा, जिसका टाइटल एक बदनाम आश्रम है, उसे करने में पहले तो मुझे थोड़ी झिझक थी. मुझे पता था कि इसके बाद मुझे नायक की भूमिकाएं नहीं दी जाएंगी. इसीलिए जब मैंने ये शो स्वीकार किया तो किसी को नहीं बताया. मैं शो के आने और फिर उनकी प्रतिक्रिया देखने का इंतजार कर रहा था.”

बॉबी ने ऑश्रम की सक्सेस पर की बात

बॉबी ने ऑश्रम की सक्सेस पर भी बात की. उन्होंने कहा, “पापा ने मुझे फोन किया और बताया कि उन्हें कई दोस्तों से फोन आ रहे हैं और कह रहे हैं कि आपने अच्छा काम किया है. अभनेता ने आश्रम की सफलता के बाद अपने भाई सनी देओल की तारीफ पर से भी पर्दा उठाया. उन्होंने कहा, “भैया ने मुझे बताया कि उन्हें उनके दोस्त के फोन आ रहे हैं, जो चाहते थे कि वह मुझसे जुड़ें.”

आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 इस दिन होगी स्ट्रीम

आश्रम सीजन 3 पार्ट 2, 27 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमी होगी. बॉबी देओल के अलावा, चंदन रॉय सान्याल और अदिति पोहनकर भी सीरीज में भोपा स्वामी और पम्मी के रूप में अपनी भूमिकाओं में लौट आएंगे. आश्रम का पहला सीजन 28 अगस्त, 2020 को एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में प्रीमियर हुआ और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था.

यह भी पढ़ें- Aashram 3 Part 2 OTT: बाबा निराला और भोपा के पाखंडी खेल का इस दिन होगा पर्दाफाश, सामने आया धमाकेदार ट्रेलर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >