Watch VIDEO: माइकल जैक्सन का पुनर्जन्म! रांची के इस शक्स ने मूनवॉक कर जीता दिल, अब वीडियो वायरल

Watch VIDEO: रांची के एमिटी यूनिवर्सिटी से एक शख्स का डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह माइकल जैक्सन का सुपरहिट स्टेप मूनवॉक करते दिख रहा है.

Watch VIDEO: रांची के एमिटी विश्वविद्यालय से एक आदमी का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वह लीजेंडरी डांसर माइकल जैक्सन पुनर्जन्म है. इस वीडियो में वह शख्स वाइन रंग की शर्ट और म्यूट ब्राउन पैंट्स पहने हुए माइकल जैक्सन के सिग्नेचर स्टेप्स मूनवॉक को बेहतरीन तरीके से कॉपी कर रहा है. अब इस वीडियो के सामने आते यूजर्स की भी शानदार प्रतिक्रिया तेज हो गई है.

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘नजर नहीं हट रही भाई.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लग रहा है मानो माइकल जैक्सन का पुनर्जन्म हुआ हो.’ ऐसे ही कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन दिए हैं.

यह भी पढ़े: Kangana Ranaut ने सलमान की बजरंगी भाईजान और सुल्तान रिजेक्ट करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ये क्या रोल दिया…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >