TV News: जय भानुशाली से तलाक के बाद इनदिनों क्या कर रही हैं माही विज? सोशल मीडिया पर तोड़ी चुप्पी

TV News: 14 साल बाद टीवी एक्टर जय भानुशाली और माही विज ने तलाक का ऐलान किया. अलग होने के बाद माही ने खुद पर फोकस करने की बात कही और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं अलग होने के बाद माही क्या कर रही हैं?

TV News: टीवी इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. लंबे समय से परफेक्ट कपल माने जाने वाले जय भानुशाली और माही विज ने अब अपनी राहें अलग करने का फैसला कर लिया है. 14 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने तलाक की पुष्टि कर दी है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं. जय और माही ने 4 जनवरी 2026 को एक जॉइंट सोशल मीडिया स्टेटमेंट शेयर कर अपने तलाक की जानकारी दी. दोनों ने बताया कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है और इस कहानी में किसी को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए. उन्होंने साफ कहा कि वे अलग जरूर हो रहे हैं, लेकिन एक-दूसरे की इज्जत और सपोर्ट हमेशा बनाए रखेंगे. अब फैंस जानना चाहते हैं कि अलग होने के बाद माही क्या कर रही हैं? आइए जानते हैं…

तलाक के बाद माही का फोकस खुद पर

अलग होने के बाद माही विज ने अपनी जिंदगी को नए सिरे से संभालने का फैसला किया है. उन्होंने अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत पर ध्यान देने की बात कही है. हाल ही में माही जिम में नजर आईं, जहां उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ बूमरैंग वीडियो शेयर किए. ब्लैक जिम आउटफिट में वह काफी फिट और कॉन्फिडेंट दिखीं. खास बात यह रही कि बिना मेकअप के भी उनकी मुस्कान ने सबका ध्यान खींचा.

पोस्ट को लेकर उठे सवाल

कुछ समय पहले माही ने सोशल मीडिया पर कुछ कोट्स शेयर किए थे, जिन्हें लोगों ने जय से जोड़ना शुरू कर दिया. इस पर माही ने नाराजगी जताई और साफ कहा कि उनके पोस्ट किसी पर तंज नहीं थे. उन्होंने मीडिया और ऑनलाइन पेजों को फटकार लगाते हुए कहा कि उनके शब्द अच्छे इंसान और खूबसूरत सोच को लेकर थे, न कि उनके पूर्व पति के लिए.

यह भी पढे़ं: Gaurav Khanna New Project: ट्रॉफी जीतते ही चमकी गौरव खन्ना की किस्मत, अब इस खास शो में आएंगे नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >