TRP Report Week 27: सवी-रजत की कहानी नहीं आई दर्शकों को पसंद, ये सीरियल बना नंबर 1, जानें टॉप 5 शोज का हाल

TRP Report Week 27: टीआरपी लिस्ट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. हर वीक की रेटिंग मेकर्स के लिए एक अलार्म जैसी होती है, कि किसे और ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है और किसकी कहानी फैंस को खूब पसंद आ रही है. आइये जानते हैं इस बार किन शोज ने बाजी मारी है.

TRP Report Week 27: जिस टीआरपी लिस्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है, वह फाइनली आ गया है. इस बार जिस सीरियल ने सबको पछाड़कर टॉप में अपनी जगह बनाई है, वह कोई और नहीं बल्कि रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अनुपमा है. शो की जबरदस्त कहानी ने गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे सीरियल्स को पीछे छोड़ दिया है. दर्शकों को अनुपमा और अनुज का हाईवोल्टेज ड्रामा पसंद आया. वहीं रेटिंग को देखते हुए अन्य शो को और ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है. आइये जानते हैं इस हफ्ते किन शोज ने बाजी मारी है.

अनुपमा

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा हर वीक की तरह इस हफ्ते भी टॉप 1 पर बना हुआ है. पिछले हफ्ते की तरह, अनुपमा ने एक बार फिर 2.6 की रेटिंग हासिल की है. यह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और अब शो लीप लेने के लिए तैयार है. जिसके बाद अनु जहां वृद्धाश्रम चला रही है. वहीं अनुज प्यार में टूटने की वजह से पागल हो गया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

रोहित पुरोहित, समृद्धि शुक्ला, गर्विता साधवानी, अनीता राज स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है ने अपनी जबरदस्त कहानी से एंटरटेनमेंट का एक अलग ही बार सेट किया है. इस हफ्ते इसकी टीआरपी 2.2 रही. यह गुम है किसी के प्यार में को पछाड़कर दूसरे नंबर पर है. अरमान और अभीरा की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. जहां माधव की जान बचाने के लिए अभीरा ने खून दिया. उसके बलिदान को देखकर सभी इमोशनल हो गए.

Also Read- Anupama Upcoming Twist: वृद्धाश्रम चलाने में ये शख्स अनुपमा की करेगा मदद, अनुज की जिंदगी में आएगी तकलीफें

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के करीब आने की कोशिश करेगी रूही, अभीरा अपने पति को रखेगी दूर

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में विलेन की भूमिका निभाने पर आसिम खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रजत-सवी की जिंदगी…

झनक

हिबा नवाब और कृशाल आहूजा की जोड़ी बेहद कम समय में ही फैंस के पसंदीदा बन गए हैं. उनका शो झनक दर्शकों का ध्यान खींच रहा है, क्योंकि उनकी केमिस्ट्री काफी दिलचस्प है. इस हफ्ते यह 2.1 की टीआरपी रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर है.

गुम है किसी के प्यार में

भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज के शो की टीआरपी लगातार गिर रही है. लीप के बाद भी दर्शकों को कहानी कुछ खास पसंद नहीं आ रही है. इस हफ्ते रेटिंग 1.9 है. लेटेस्ट स्टोरी सवी और रजत की कहानी को बताती है, जहां दोनों एक दूसरे से नफरत करते हैं. जहां ईशान की मौत के बाद सवी टूटी हुई है, इधर रजत एक सिंगर फादर है और अपनी बेटी साई का अकेले ध्यान रख रहे हैं.

उड़ने की आशा

गुम है किसी के प्यार में के बराबर, उड़ने की आशा भी 1.9 की टीआरपी रेटिंग हासिल करने में कामयाब रही. शो में कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा लीड हैं. वे क्रमशः सचिन और सैली की भूमिका निभाते हैं. उनकी सरल लेकिन टेढ़ी-मेढ़ी कहानी मनोरंजक है.

Also Read- TRP Report Week 26: गुम है किसी के प्यार में के लीप को दर्शकों ने नकारा, जानें दूसरे शोज का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >