TRP Report week 1: नए साल पर टॉप 10 में इन शोज ने मारी बाजी, अभीर के एक्सीडेंट ने दिलाई रेटिंग

TRP Report week 1: साल 2025 के पहले टीआरपी रिपोर्ट में ज्यादा फेरबदल नहीं हुआ है. जहां उड़ने की आशा नंबर 1 पर है. वहीं रूपाली गांगुली के शो की रेटिंग अब भी कम है. आइये जानते हैं टॉप 10 में किन शोज में अपनी जगह बनाई.

TRP Report week 1: टीआरपी रिपोर्ट का दर्शकों के साथ-साथ मेकर्स को भी इंतजार रहता है. इसी रेटिंग से पता चलता है कि कौन सा सीरियल अच्छा परफॉर्म कर रहा है और किसकी कहानी थोड़ी और दिलचस्प बनाने की जरूरत है. साल 2025 के पहले हफ्ते की रिपोर्ट कार्ड भी गई है. इसमें भी रूपाली गांगुली का शो अनुपमा वापसी नहीं कर सका. वहीं उड़ने की आशा अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहा. आइये जानते हैं इस वीक किन शोज ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई.

उड़ने की आशा

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर ‘उड़ने की आशा’ टीआरपी लिस्ट में दबदबा बनाए हुए है. सयाली और सचिन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे है. इस हफ्ते सीरियल को 2.5 रेटिंग मिली है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है पिछले हफ्ते की तरह ही 2.3 रेटिंग के साथ इस हफ्ते दूसरे स्थान पर है. शो की मौजूदा कहानी अभीरा और अरमान के अलगाव के बारे में है. मेकर्स अपने आने वाले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा जोड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

एडवोकेट अंजलि अवस्थी

श्रीतमा मित्रा और अंकित रायजादा स्टारर शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी की कहानी भी दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. इस हफ्ते भी शो को 2.3 रेटिंग मिली है.

अनुपमा

रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा की टीआरपी रेटिंग बड़ी गिरावट देखी जा रही है. जबसे शो ने लीप लिया है, तबसे इसकी कहानी से दर्शक जुड़ नहीं पा रहे हैं. इस हफ्ते भी शो को 2.3 मिलियन रेटिंग मिली है.

गुम है किसी के प्यार में

भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’ 2.2 रेटिंग के साथ पांचवें नंबर पर है. इस शो की रेटिंग भी गिर गई थी, लेकिन ऐसा लग रहा है कि लीप आने के बाद दर्शक नए किरदार से जरूर जुड़ने वाले हैं.

इन शोज ने टॉप 10 में बनाई जगह

दिलीप जोशी स्टारर तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 2.0 रेटिंग मिली है और यह छठे स्थान पर है. क्रुशाल आहूजा और हिबा नवाब की झनक 1.9 रेटिंग के साथ सातवें स्थान पर हैं और मंगल लक्ष्मी को भी इतनी ही रेटिंग के साथ आठवें स्थान पर है. परिणीति को 1.7 रेटिंग मिली है, जबकि शिव शक्ति: तप त्याग तांडव 1.5 रेटिंग के साथ दसवें स्थान पर है.

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: अनु की जिंदगी में इस नए शख्स की होगी एंट्री, प्रेम के अतीत का खुलेगा बड़ा राज

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में आएगा लीप? अभीरा-अरमान हो जाएंगे अलग, जानें क्या होगी आगे की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >