गुरुचरण सिंह 10 से ज्यादा बैंक अकाउंट का कर रहे थे इस्तेमाल, क्रेडिट कार्ड से करते थे ये काम

गुरुचरण सिंह पिछले 2 हफ्ते से लापता है. अब दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि उनकी फाइनेंशियल प्रॉब्लम अच्छी नहीं थी, इसलिए वह 10 से ज्यादा बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड चला रहे थे.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी के रूप में अपनी भूमिका के लिए पॉपुलर हुए गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता है. उनके अचानक यूं गायब होने से फैंस के साथ-साथ अभिनेता की फैमिली भी काफी परेशान है. एक्टर को आखिरी बार दिल्ली में देखा गया था, वह मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ने गए थे. हालांकि उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला. अब दिल्ली पुलिस के सूत्र ने गुरुचरण मामले में लेटेस्ट अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि उनकी फाइनेंशियल प्रॉब्लम अच्छी नहीं थी, इसलिए वह कई बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड चला रहे थे.


10 से ज्यादा क्रेडिट कार्ड चलाते थे गुरुचरण सिंह
रहस्यमय तरीके से लापता हुए गुरुचरण सिंह के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने कई बैंक खाते संचालित किए थे. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि आर्थिक तंगी के बावजूद अभिनेता अक्सर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे. दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल सेल को मामले की जांच सौंपी गई है. एएनआई के अनुसार, 50 वर्षीय अभिनेता 10 से अधिक बैंक खाते चला रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह क्रेडिट कार्ड के जरिए नकदी निकाल रहा था और एक कार्ड का बकाया दूसरे कार्ड से चुका रहा था. पुलिस ने कहा, “गुरुचरण सिंह ने आखिरी बार एटीएम से 14,000 रुपये निकाले थे और उसके बाद कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.”

Read Also- TMKOC के सोढ़ी को बिग बॉस से मिला था ऑफर, इस पंजाबी फिल्म में कर चुके हैं काम, जानें गुरुचरण सिंह से जुड़ी अनसुनी बातें

Read Also- TMKOC के अय्यर और गोगी ने गुरुचरण सिंह के लापता होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ समझ नहीं आ रहा…

गुरुचरण सिंह के बारे में
गुरुचरण के गुमशुदा होने की शिकायत उनके परिवार ने दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 365 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें गुरुचरण को बैकपैक लेकर अकेले चलते देखा गया. दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने एएनआई को बताया, “वास्तव में क्या हुआ है यह जानने के लिए हम सीसीटीवी फुटेज को स्कैन कर रहे हैं.” पुलिस के मुताबिक, गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए अपने नई दिल्ली स्थित घर से एयरपोर्ट के लिए निकले थे. लेकिन वह मुंबई नहीं पहुंचे और उनका फोन भी पहुंच से बाहर था. वह अपने माता-पिता से मिलने के लिए नई दिल्ली में थे.

Read Also- TMKOC: क्या गुरुचरण सिंह ने खुद बनाया अपने गायब होने का प्लान, ये शॉकिंग जानकारी आई सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >