The Kapil Sharma Show: टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा’ (The Kapil Sharma Show) लोगों के फेवरेट शोज में से एक है. शो में हर हफ्ते कई नामी स्टार्स आते है. इस हफ्ते कपिल शो में शान, सोनू निगम, हरिहरन और तलत अजीज सिंगर, ऐश किंग और समीर खान आने वाले हैं. शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर कपिल शर्मा शो का एक प्रोमो वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में कपिल और उनकी पूरी टीम शान, सोनू निगम, हरिहरन और तलत अजीज सिंगर, ऐश किंग और समीर खान संग खूब मस्ती करते नजर आ रहे है. अर्चना सोनू से पूछती हैं, सोनू तुम्हारा इतना अच्छा फेस है तुम खुद की क्यों नहीं वीडियो में एक्टिंग करते हो.
https://www.instagram.com/tv/CVQTFJ3K82E
अर्चना पूरन सिंह के इस सवाल पर सोनू निगम जवाब देते हैं, मेरी पहली ‘जानी दुश्मन’ का एक्सपीरियंस इतना अच्छा रहा कि मैंने कान पकड़ लिए. वहीं, कीकू शारदा वकील बनकर आते है और सबको खूब हंसाते है. इस दौरान वो सोनू से कहते है मुझे केस लड़ना है और चूड़ियों की गवाही चाहिए.
कपिल शर्मा कहते है, चूड़ियों कैसे बोल सकती है. इसपर कीकू कहते है, सोनू के गाने में बोले चूड़ियों, बोले कंगना. अब कंगना ने तो बहुत कुछ बोल दिया. ये सुनकर सारे सिंगर्स ठहाके लगाकर हंसने लगते है. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वहीं, कुछ दिन पहले कपिल शर्मा ने एक वीडियो में बताया था कि किस वजह से उन्हें शो को ऑफ एयर करना पड़ा था. कपिल ने कहा था कि पीठ में इंजरी के कारण उन्हें शो बन्द करना पड़ा था. कॉमेडियन ने बताया था, मेरी कई योजनाएं थीं, मुझे अपनी चोट के कारण अपना शो ऑफ एयर रोकना पड़ा.
