Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुलधाम सोसाइटी में छिड़ी पोपटलाल-भिड़े के बीच जंग, सखाराम के साथ गोली लापता

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल के हर एक एपिसोड काफी मजेदार होते हैं, जिसे दर्शक देखना बिल्कुल भी मिस नहीं करते हैं. अब लेटेस्ट एपिसोड में भिड़े और पोपटलाल के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एपिसोड्स हर दिन के साथ मजेदार होते जा रहे हैं. जहां लेटेस्ट एपिसोड की शुरूआत आत्माराम भिड़े से होती है, जो सोसाइटी में आता है, तो देखता है कि उसका स्कूटर यानी की सखाराम वहां नहीं है. जिसके बाद अब्दूल कहता है कि उसने आखिरी बार पोपटलाल को वहां पर देखा था. जिसके बाद फिर क्या था भिड़े गुस्से से आग बबूला होकर सोढ़ी के पास जाता है और पूछता है कि तुम लोगों ने मिलकर फिर से मेरे स्कूटर को छिपाया है. जिसपर सोढ़ी अपनी बेगुनाही का सबूत देता है.

स्कूटर गायब होने से भिड़े हुआ गुस्से में आग बबूला

बाद में भिड़े गोकुलधाम सोसाइटी में जाकर पोपट को ढूढ़ता है. इधर पत्रकार साहब अंजलि मेहता और तारक के घर में छिपा होता है. कंपाउंड से जैसे ही वो अपनी आवाज सुनता है, वह तुरंत टेबल के नीचे छिप जाता है. लेकिन भिड़े पोपट की चप्पल तारक मेहता का यहां देखता है और वह भी अंदर जाता है. यहां मेहता साहब कहते हैं कि पोपट इधर नहीं आया है, लेकिन भिड़े उनकी नहीं सुनता है और चालाकी से उसे फोन करता है और टेबल के नीचे से निकालता है. वह पूछता है कि मेरा स्कूटर कहां है, जिसपर पोपट कहते हैं कि उसे गोली लेकर गया है नास्ता लाने के लिए.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah का ये किरदार आज तक नहीं आया है नजर, हर रोज होती है चर्चा, आप जानते हैं कौन है वो

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुलधाम सोसाइटी में आएगा तूफान, पोपटलाल को नहीं छोड़ेगा भिड़े, गोली से हुई बड़ी भूल

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्यों टूटी मधुबाला संग पोपटलाल की शादी, असित कुमार मोदी बोले- सही समय पर…

भिड़े-पोपटलाल में छिड़ी बड़ी जंग

ये सुनकर आत्माराम का गुस्सा सांतवें आसमान पर चला जाता है और वह गोली को फोन करता है, जो हाथी भाई उठाते हैं. बाद में भिड़े हाथी फैमिली के यहां जाते हैं. जहां भूख से परेशान जेठालाल और बापूजी भी आते हैं. यहां कोमल भाभी चिंता जाहिर करती हैं कि मेरे बेबी को साइड कार वाली स्कूटर चलाने नहीं आती है, अब क्या होगा. वहीं भिड़े मन ही मन में अपने सखाराम की चिंता कर रहा होता है. वह कहता है कि जब तक उसका स्कूटर सही सलामत नहीं आएगा, यहां कोई भी नाश्ता नहीं करेगा और वह पोपटलाल का अनमोल छाता भी अपने कब्जे में ले लेता है. क्या गोली भिड़े सर के स्कूटर को अच्छे से लेकर आएगा, या फिर गोकुलधाम सोसाइटी में कोई बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. गोली और सखाराम के लापता होने से सोसाइटी वाले काफी परेशान भी है.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: डॉक्टर हाथी की वजह से फिर टूट गई पोपटलाल की शादी, गोकुलधाम सोसाइटी वाले हुए शॉक्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >