Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की 'गुलाबो' 15 साल बाद होंगी पति से अलग, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की 'गुलाबो' सिंपल कौल ने 15 साल बाद पति राहुल लूंबा से अलग होने का फैसला किया. कोर्ट में तलाक की अर्जी दी. जानिए पूरी डिटेल और उनका करियर सफर.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में गुलाबो का किरदार निभाकर चर्चा में आईं सिंपल कौल अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस ने पति राहुल लूंबा से 15 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया है. साथ ही उन्होंने अपने इस फैसले को लेकर खुलकर बात की.

आपसी सहमति से लिया फैसला

सिंपल ने हाल ही में पति से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी और कहा कि यह निर्णय आपसी सहमति से लिया गया है. उन्होंने कहा, “हम एक परिवार से भी बढ़कर हैं. मेरे लिए यह सोचना मुश्किल है कि सब खत्म हो गया है, क्योंकि मैं उन्हें इतने सालों से जानती हूं. मैं प्यार और खुशी के साथ जीवन जीती हूं और आगे भी ऐसे ही जीती रहूंगी.”

हालांकि, एक्ट्रेस ने तलाक की असली वजह साफ नहीं बताई। लेकिन 2023 के एक इंटरव्यू में उन्होंने माना था कि उनका रिश्ता लॉन्ग डिस्टेंस है, क्योंकि राहुल ज्यादातर विदेश में रहते हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों के बीच अच्छी समझ और बैलेंस है, जिसकी वजह से रिश्ता लंबे समय तक मजबूत बना रहा.

सिंपल कौल का करियर और बिजनेस

सिंपल कौल टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने ‘शरारत’, ‘जिद्दी दिल माने ना’, ‘दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स’, ‘ओए जस्सी’, ‘यम हैं हम’, ‘सीआईडी’, ‘तीन बहुरानियां’ और ‘सास बिना ससुराल’ जैसे शोज में काम किया है.

एक्ट्रेस एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेसवुमन भी हैं. इस वक्त मुंबई में उनके 6 रेस्टोरेंट्स और बेंगलुरु में एक रेस्टोरेंट है. वहीं, उनके पति राहुल लूंबा भी बिजनेस से जुड़े हुए हैं.

यह भी पढ़ेंBaaghi 4 Advance Booking: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, पहले दिन छाप डाले करोड़ों

यह भी पढ़े: No Entry 2 से कटा दिलजीत दोसांझ का पत्ता, निर्माता बोनी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >