Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जानें टप्पू सेना के गोगी ने क्यों कहा- दिल से भूखे हैं हम, समय शाह बोले- हम कितने जिम्मेदार हैं

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर रहा. लेटेस्ट एपिसोड में पोपटलाल ने गोकुलधाम वासियों के पैसे फ्रॉड ऐप में डूबने से बचा लिए. अब शो में भूतिया ट्विस्ट आया है. इस बीच गोगी यानी समय शाह ने अपने दिल की बात कही.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की लोकप्रियता दर्शकों से छिपी नहीं. इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में शो चौथे नंबर पर था. लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को खूब एंटरटेन किया और साथ ही स्पेशल मैसेज भी दिया. पोपटलाल ने गोकुलधाम वासियों के पैसे एक डिजिटल फ्रॉड ऐप में डूबने से बचा लिया. अब नया एपिसोड भूतिया वाला ट्विस्ट लेकर आया है. शो से अभी तक कई पुराने किरदार जुड़े हुए हैं और अब वह फैंस की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए है. टप्पू सेना की मस्ती और सूझबूझ के कायल गोकुलधाम सोसाइटी के वासी है. टप्पू सेना में टप्पू, गोली, गोगी, पिंकू और सोनू है. गोगी यानी समय शाह ने एक इंटरव्यू में कहा कि लोगों को बहुत हंसाना चाहते हैं.

समय शाह बोले- हम लोगों तक अच्छे संदेश…

समय शाह ने जूम टीवी संग बात करते हुए कहा, हम लोग बहुत भूखे हैं यार. हम दिल से चाहते हैं कि हमें एक मौका मिले ताकि हम दिखा सकें कि हम कितने जिम्मेदार हैं. हम लोगों तक अच्छे संदेश पहुंचाना चाहते हैं और उन्हें जितना हो सके हंसी देना चाहते हैं. गोगी तारक मेहता का उल्टा चश्मा से सात साल की उम्र से जुड़े हुए हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोकुलधाम वासियों का होगा भूतों से सामना

जानें क्या दिखाा जा रहा तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को सस्पेंस से भरपूर ट्विस्ट देखने को मिलेगा. कहानी में दिखाया जाएगा कि तारक अपने बॉस से छुट्टी के लिए गोकुलधाम फैमिली के सभी सदस्यों को हॉलिडे होम ले जाने की इजाजत मांगता है. बॉस भी खुशी-खुशी मंजूरी दे देता है. ये खबर जैसे ही अंजलि और बाकी लोगों को मिलती है सोसाइटी में खुशी की लहर दौड़ जाती है. सभी लोग वेकेशन की तैयारी में जुट जाते हैं और इस बात से बेहद उत्साहित हैं कि पूरा परिवार साथ समय बिता पाएगा. दूसरी ओर बॉस के मन में एक चिंता बनी रहती है. वह सोचता है कि शायद अब उसके बंगले में फैली भूत की अफवाह की सच्चाई सबके सामने आ जाएगी.

यह भी पढ़ें– Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी का कटेगा पत्ता? शो में फिर से वापसी को लेक�� तेजू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर मेकर्स प्लान…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >