Srishty Rode Birthday: कभी छोटे पर्दे पर इशबाजी करती थीं सृष्टि, अब जी रही हैं ग्लैमरस लाइफ

Srishty Rode Birthday: 'बिग बॉस 12' और 'इश्कबाज' जैसे पॉपुलर शोज में नजर आने वाली सृष्टि रोडे टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं. एक्ट्रेस अपनी कातिलाना अंदाज और बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर हैं.

Srishty Rode Birthday: छोटे पर्दे पर अपने ग्लैमर का जादू बिखेरकर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली सृष्टि रोडे का जन्म 24 सितंबर 1991 को मुंबई में हुआ था. वह टीवी की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में से एक हैं. दर्शक उन्हें उनकी चुलबुले अंदाज और प्यारी आवाज के लिए बहुत पसंद करते हैं. आज उनका 33वां जन्मदिन है. ऐसे में आज उनके बर्थडे स्पेशल पर हम उनकी जिंदगी से जुड़े कई दिलजस्प किस्सों से रूबरू कराएंगे.

सृष्टि रोडे का एक्टिंग करियर

सृष्टि रोडे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 के टीवी शो ‘कुछ इस तरह’ से की थी. इसके बाद वह टीवी के हॉरर शो ‘श्शश फिर कोई है’ में दर्शकों को डराती नजर आईं. इस हॉरर शो के बाद सृष्टि ने ‘बैरी पिया’ और ‘इश्क हाय’ जैसे टीवी सीरियल्स में अपनी बेहतरीन अदाकारी से जमकर तारीफें बटोरी. साथ ही एक्ट्रेस ‘छोटी बहू- स्वर के रंग राची’, ‘पुनर्विवाह’, ‘सरस्वतीचंद्र’ समेत कई सीरियल्स में काम कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं. सृष्टि को स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘इश्कबाज’ के बाद असली पहचान मिली.

Also Read: OTT Releases This week: इस वीकेंड एक मिनट नहीं होंगे बोर… रिलीज हुई है 5 नई फिल्में और वेब सीरीज

Also Read: Jatt and Juliet 3 OTT Release: एंटरटेनमेंट का बड़ेगा डोज, इस ओटीटी पर स्ट्रीम हुई दिलजीत दोसांझ की रोमांटिक मूवी

बिग बॉस से बाहर आने के बाद शादी करने वाली थी सृष्टि

सृष्टि रोडे सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 12 का भी हिस्सा रह चुकी हैं. हालांकि, वह शो से 70वें दिन बाहर हो गई थीं. सृष्टि ने ‘बिग बॉस 12’ में हिस्सा लेने के बाद किसी भी टीवी शो में काम नहीं किया. इस दौरान सृष्टि रोडे मनीष नागदेव से कमिटेड थीं. दोनो ने फरवरी 2018 में रोका भी किया था. सृष्टि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अपनी शादी की तारीख का अनाउंसमेंट भी करने वाली थीं. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और दोनों का रिश्ता खत्म हो गया. इस बीच कई खबरे भी तेज हुईं कि एक्ट्रेस की नजदीकियां बिग बॉस के घर में रोहित सुचांती से बढ़ गई थीं, जिसकी वजह से सृष्टि और मनीष का रिश्ता ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाया.

अब जीती हैं लैविश लाइफ

सृष्टि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद ‘द कपिल शर्मा शो’ के तीसरे सीजन में कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड के रूप में नजर आईं. इसके बाद एक्ट्रेस ने तीन साल से इंडस्ट्री से दूरी बना रखी है. लेकिन वह अपने फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए अपनी जिंदगी से अपडेट करते रहती हैं. उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट को देख पता चलता है कि वह काफी ग्लैमरस लाइफ जी रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >