Shriya Saran Birthday: जब आर माधवन को ‘आई लव यू’ कहने से पहले हंसने लगीं श्रेया, फिल्म से भी गंवाया हाथ

Shriya Saran Birthday: दृश्यम फिल्म में अपनी मासूमियत से ऑडियंस का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस श्रिया सरन का आज जन्मदिन है. वह जितनी टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं, उतनी ही अच्छी डांसर भी हैं.

Shriya Saran Birthday: बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली श्रिया सरन का आज 42वां जन्मदिन है. एक्ट्रेस का जन्म 11 सितंबर, 1982 को उत्तराखंड के हरिद्वार में हुआ था. श्रिया जितनी अच्छी एक्टर हैं, उतनी ही बेहतरीन डांसर भी हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अपनी मासूमियत से ऑडियंस को अपना फैन बनाने वाली एक्ट्रेस, आर माधवन को एक सीन में आई लव यू बोलते-बोलते हंसने लगीं थी. ऐसे में आज उनके बर्थडे स्पेशल पर हम एक्ट्रेस की जिंदगी के कुछ ऐसी ही दिलचस्प किस्सों से रूबरू कराएंगे.

श्रिया सरन के बारे में

श्रिया सरन का जन्म हरिद्वार में हुआ था लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली में पूरी की. दरअसल, एक्ट्रेस के पिता पुष्पेंद्र सरन भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) में काम करते थे. वहीं, उनकी मां नीरजा सरन दिल्ली पब्लिश स्कूल में एक टीचर थीं. श्रिया का बचपन से ही डांस के प्रति काफी रुझान था. जिसे देखते हुए एक्ट्रेस के परिवार वालों ने उन्हें क्लासिकल और कंटेंप्रेरी डांस की ट्रेनिंग दिलवाई. अपने कॉलेज के दौरान एक्ट्रेस ने कई प्रतियोगिताओं में भी पार्ट लिया.

Also Read Akshay Kumar Birthday: जब लाखों की फैन फॉलोइंग रखने वाले अक्षय कुमार इस एक्ट्रेस पर हुए फिदा, दिल ही नहीं कमरे में भी लगाईं तस्वीरें

Also Read Ajay Devgn की एक्ट्रेस बनी मां,आप भी Shriya Saran की तरह ऐसे अपने बेबी के आने की कर सकती हैं अनाउंसमेंट

श्रिया सरन की मासूमियत ने लूटा फैंस का दिल

श्रिया सरन को कॉलेज के बीच ही रेणु नाथन के म्यूजिक एल्बम ‘थिरकती क्यूं हवा’ में काम करने का मौका मिला. इस बीच एक्ट्रेस को रामोजी फिल्म्स की एक साउथ फिल्म ‘इष्टम’ में भी काम करने का अवसर मिला. लेकिन सबसे ज्यादा पहचान एक्ट्रेस को बॉलीवुड फिल्म दृश्यम से मिली. इस फिल्म में एक्ट्रेस का शांत और मासूम सी हाउसवाइफ वाला अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया. इस फिल्म में वह अजय देवगन के साथ थीं.

आर माधवन को आई लव यू कहते हंसने लगीं

श्रिया सरन ने बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म रहना है तेरे दिल के लिए भी ऑडिशन दिया था. वहां एक्ट्रेस को  बस आर माधवन की आंखों में देखकर उन्हें आई लव यू कहना था. श्रिया ने जितनी बार आए माधवन की आंखों में उन्हें आई लव यू बोलने के लिए देखती, उतनी बार उनकी हंसी निकल जाती. जिसके बाद फिर क्या एक्ट्रेस के हाथों यह बॉलीवुड फिल्म मिस हो गई.

श्रिया सरन को जन्मदिन और बेहतर भविष्य के लिए प्रभात खबर की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >