श्रेया घोषाल का बड़ा फैसला, अब इस तरह के गाने नहीं करेंगी रिकॉर्ड

shreya Ghoshal: बॉलीवुड सुपरहिट 'चिकनी चमेली' गाना आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में छाया रहता है. लेकिन इस गाने को आवाज देने वाली सिंगर श्रेया घोषाल ने अब साफ कहा है कि आगे से वह इस तरह के बोल वाले गाने रिकॉर्ड नहीं करना चाहतीं.

Shreya Ghoshal: अपनी मधुर आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली श्रेया घोषाल इन दिनों अपने पुराने हिट गाने ‘चिकनी चमेली’ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. सिंगर ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि भले ही यह गाना सुपरहिट रहा, लेकिन अब वह इस तरह के गाना को गाने से थोड़ा बचना चाहती हैं. उनका कहना है कि समय के साथ उनकी सोच बदल गई है और अब वह गाने चुनने में काफी सेलेक्टिव हो गई है.

गाने सोच समझकर चुनती है श्रेया

राज शमानी के साथ हुए पॉडकास्ट में श्रेया घोषाल ने बातचीत में बताया कि जब उन्होंने चिकनी चमेली रिकॉर्ड किया था, तब वह इतनी मैच्योर नहीं थीं कि हर लाइन का गहरा मतलब समझ सकें. उन्होंने कहा ‘इसके टोन्ड-डाउन वर्जन भी थे, जो गाना आखिरकार फिल्म में आया, वह ओरिजिनल ड्राफ्ट से ज्यादा हल्का था, हालांकि फिर भी कुछ हिंट करने वाला था. उस समय मुझे हमेशा समझ नहीं आता था कि मैं क्या गा रही हूं. मैं इतनी मैच्योर नहीं थी कि कुछ लाइनों का मतलब पूरी तरह समझ सकूं” लेकिन बाद में जब उन्होंने इसके बोलों पर ध्यान दिया, तो उन्हें लगा कि कुछ बातें ऐसी हैं जिनसे वह आज थोड़ा शर्म महसूस करती हैं.

क्यों गाना नहीं गाएंगी श्रेया ?

सिंगर ने साफ कहा कि उन्हें इस गाने से कोई शर्म नहीं है, क्योंकि यह उनके करियर का हिस्सा है और लोगों को आज भी पसंद आता है. इस गाने को गाने के बाद श्रेया को बहुत अच्छे-अच्छे ऑफर्स मिले थे लेकिन अब वह ऐसे गाने रिकॉर्ड नहीं करना चाहतीं, जिनके बोल महिलाओं को गलत तरीके से दिखाते हों. उनका कहना है कि एक बार गाना हिट हो जाए तो उसे हर जगह गाना पड़ता है, यहां तक कि छोटे बच्चे जब उनके सामने गाते या परफॉर्म करते है, जो कभी-कभी देखने और सुनने में अजीब लगता है.

किस फिल्म का गाना है ?

यह गाना अग्निपथ फिल्म का है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ जबरदस्त महफिल जमाते नजर आती हैं. इस फिल्म के मुख्य किरदार में ऋितिक रौशन, संजय दत, प्रिंयंका चोपड़ा, ऋषि कपूर, जरीना बहाव नजर आते हैं. फिल्म 2012 में रिलीज हुआ था और इसका गाना चिकनी चमेली खूब चर्चा बटोरा था.

यह भी पढ़ें: 60 करोड़ का घर, लग्जरी कारों का कलेक्शन, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन हैं श्रद्धा कपूर?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Anushka Singh

Published by: Aniket Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >