Sa Re Ga Ma Pa 2025 Winner: श्रद्धा मिश्रा ने अपने नाम की ट्रॉफी, प्राइन मनी का क्या करेगी सा रे गा मा पा की विनर?

Sa Re Ga Ma Pa 2025 Winner: श्रद्धा मिश्रा सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा 2025 की विजेता बनी. श्रद्धा ने सुभाश्री देबनाथ और उज्ज्वल मोतीराम को कड़ी टक्कर दी और ट्राफी अपने नाम कर ली.

Sa Re Ga Ma Pa 2025 Winner: सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा 2025 की विनर श्रद्धा मिश्रा बनी. सा रे गा मा पा का ग्रैंड फिनाले 18 जनवरी 2025 रविवार को हुआ. श्रद्धा ने सुभाश्री देबनाथऔर उज्ज्वल मोतीराम को पीछे छोड़ते हुए ट्राफी अपने नाम कर लिया. 24 साल की श्रद्धा आगरा की रहने वाली है. श्रद्धा ने अपनी आवाजा से सभी को इम्प्रेस कर दिया था. श्रद्धा को ट्राफी के साथ-साथ 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी मिला. श्रद्धा ने अब एक इंटरव्यू में बताया कि वह जीते हुए पैसों से क्या करेगी.

जीते हुए पैसों से क्या करेगी सा रे गा मा पा की विनर श्रद्धा मिश्रा

शो सा रे गा मा पा में श्रद्धा मिश्रा विनर बनी, जबकि सुभाश्री देबनाथ पहले रनर अप और उज्जवल मोतीराम दूसरे रनरअप रहे. जूम संग एक इंटरव्यू में श्रद्धा ने बताया कि वह 10 लाख के कैश प्राइज से क्या करेगी. श्रद्धा बताती है कि वह एक छोटा सा स्टूडियो खोलेगी. वह कहती है, मैंने इस बारे में कुछ सोचा नहीं है. लेकिन मैंने हमेशा सपना देखा कि मेरा एक छोटा सा स्टूडियो हो, जहां मैं अपने गाने कंपोज कर सकूं और अभ्यास कर सकूं. मैं वह करूंगी. और जैसा मैंने शो में कहा था, मुझे मेरा पापा के पैर का ऑपरेशन करवाना है.

श्रद्धा मिश्रा ने शो सा रे गा मा पा जीतने पर कही ये बात

श्रद्धा मिश्रा ने शो सा रे गा मा पा जीतने पर कहा कि, यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है. सा रे गा मा पा में मेरी जर्नी एक परिवर्तनकारी सीखने का अनुभव रही है. सचिन-जिगर की ओर से रचित मेरा पहला ओरिजिनल सिंगल धोखेबाजी रिकॉर्ड करना एक मील का पत्थर था. नए जोश के साथ अपने गायन करियर की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हूं. इस जर्नी को इतना खूबसूरत बनाने वाले सभी लोगों का शुक्रिया.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Winner: कौन होगा बिग बॉस 18 का विनर? KRK ने की भविष्यवाणी, जानिए आप भी नाम

यह भी पढ़ें– Bigg Boss 18: सलमान खान ने बॉलीवुड की इस हसीना संग किया जबरदस्त डांस, यूजर्स बोले- दोनों को कोई फिल्म में ले लो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >