Rise and Fall: पवन सिंह ने चहल की Ex वाइफ के साथ किया जमकर डांस, शॉर्ट्स में बेहद ग्लैमरस दिखी धनश्री वर्मा, VIDEO

Rise and Fall: राइज एंड फॉल शो के कई कंटेस्टेंट्स अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का ध्यान खींच रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां भोजपुरी स्टार पवन सिंह बटोर रहे हैं. सोशल मीडिया पर पवन और यूट्यूबर-डांसर धनश्री वर्मा के साथ फ्लर्ट और डांस वाले वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Rise and Fall: टीवी का चर्चित रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. शो के कई कंटेस्टेंट्स अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं. हालांकि सबसे ज्यादा लाइमलाइट भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने हासिल की है. शो में उनकी मौजूदगी फैंस को काफी एंटरटेन कर रही है. सोशल मीडिया पर कई रील्स वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह डांसर और यूट्यूबर धनश्री वर्मा के साथ फ्लर्ट करते दिखे हैं. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पवन, धनश्री के साथ डांस करते दिख रहे हैं. उनके साथ अन्य कंटेस्टेंट भी थिरकते दिख रहे हैं.

वीडियो में धनश्री वर्मा शॉर्ट ड्रेस में दिख रही है और वह पवन सिंह के साथ डांस करती है. उसके बाद शो के अन्य कंटेस्टेंट भी पावर स्टार के साथ झूमने लगते हैं. राइज एंड फॉल में 16 स्टार्स हैं, जिसमें अर्जुन बिजलानी, कुब्रा सैत, संगीता फोगट, अनाया बांगर, आरुष भोला, आकृति नेगी, नूरिन शा, कीकू शारदा, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, अहाना कुमरा, बाली, नयनदीप रक्षित, अरबाज पटेल और पवन सिंह हैं. शो इन दिनों काफी लाइमलाइट में है और कई वीडियो शो के लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Rise and Fall: ‘राजाजी के दिलवा’ पर पवन सिंह और आकृति नेगी का जबरदस्त परफॉर्मेंस, क्लिप बना इंटरनेट सेंसेशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >