रश्मिका मंदाना ने बताया सोशल मीडिया से दूरी का सच, शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट, बोलीं- 'मैंने अपने शरीर को मशीन समझ लिया था'

रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया से दूरी की वजह का खुलासा किया है. 'मैसा' की शूटिंग के दौरान लगी गंभीर हिप इंजरी पर पहली बार बोलते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव डाला था.

साउथ और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपनी सेहत को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है. कुछ समय से सोशल मीडिया से दूर रहने के बाद एक्ट्रेस ने एक इमोशनल पोस्ट साझा कर बताया कि वह गंभीर हिप इंजरी से जूझ रही हैं. इसी चोट की वजह से उन्हें काम से लंबा ब्रेक लेना पड़ा.

Rashmika Mandanna Injury: 'अपने शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव डाल दिया'

रश्मिका ने अपनी पोस्ट में बताया कि शुरुआत में वह इस चोट के बारे में किसी को बताना नहीं चाहती थीं. हालांकि बाद में उन्हें लगा कि अपने फैंस को पूरी सच्चाई बताना जरूरी है. उन्होंने लिखा कि यह लगातार तीसरी बार है जब उन्हें चोट लगी है. इस दौरान उन्हें एहसास हुआ कि वह अपने शरीर को इंसान की तरह नहीं, बल्कि एक मशीन की तरह ट्रीट कर रही थीं. अब वह अपने शरीर की सीमाओं को समझते हुए उसकी बेहतर देखभाल करना चाहती है.

Rashmika Mandanna Injured During Mysaa Dance Sequence: डांस सीक्वेंस के दौरान हुआ हादसा

रश्मिका ने बताया कि यह हादसा उनकी आगामी फिल्म 'मैसा' की शूटिंग के दौरान हुआ. एक डांस सीक्वेंस करते समय उनके दाएं हिप का एक टेंडन अपनी जगह से अलग हो गया. इस वजह से उन्हें पैर उठाने और सामान्य रूप से चलने-फिरने में भी काफी तकलीफ हो रही है. डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है, ताकि टेंडन दोबारा ठीक तरह से जुड़ सके और वह बिना किसी परेशानी के पहले की तरह एक्टिव हो सकें.

Rashmika Mandanna Health Update: 'दर्द है, लेकिन चिंता की बात नहीं'

रश्मिका ने अपने फैंस को भरोसा दिलाया कि उनकी हालत पहले से बेहतर है. उन्होंने कहा कि चोट की वजह से दर्द जरूर है, लेकिन यह असहनीय नहीं है और वह तेजी से रिकवर कर रही हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि शायद भगवान चाहते थे कि वह कुछ समय के लिए रुककर अपने शरीर को आराम दें, क्योंकि अगर फैसला उन पर छोड़ दिया जाता, तो वह कभी ब्रेक नहीं लेतीं.

Rashmika Mandanna Recovery: बताया कि रिकवरी के दौरान वह पहेलियां सुलझा रही हैं

फिलहाल रश्मिका घर पर आराम कर रही हैं. उन्होंने बताया कि रिकवरी के दौरान वह पहेलियां सुलझा रही हैं, अपने पेट डॉग्स के साथ समय बिता रही हैं और फैंस व दोस्तों से मिले गिफ्ट्स का आनंद ले रही हैं. हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें अपने नियमित वर्कआउट और रनिंग की सबसे ज्यादा याद आ रही है.

Rashmika Mandanna Upcoming Films: इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका

रश्मिका की पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. पूरी तरह ठीक होने के बाद वह अपनी कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू करेंगी. उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'मैसा', 'रणबाली', 'पुष्पा 3', 'एनिमल पार्क' और 'रक्का' शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: घायल हुईं रश्मिका मंदाना, 6 हफ्तों तक फिल्मों की शूटिंग से रहेंगी दूर, बोली- पहले से बेहतर हूं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >