राखी सावंत की तबीयत अब कैसी है… एक्ट्रेस की डॉक्टर ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

Rakhi Sawant Health Update: राखी सावंत इन-दिनों बड़ी परेशानी से गुजर रही हैं. एक्ट्रेस का हाल ही में सर्जरी हुआ है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं. अब डॉक्टर ने एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट शेयर किया.

Rakhi Sawant Health Update: पॉपुलर टेलीविजन सेलिब्रिटी राखी सावंत पिछले कुछ दिनों से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. हालांकि इस बार न तो उन्होंने कुछ अतरंगी हेयस्टाइल बनाया है, न ही किसी पर कुछ बयान दिया है, इस बार उनकी तबीयत खराब है. अभिनेत्री पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती हैं. उनके भाई राकेश सावंत ने मीडिया से इसकी पुष्टि की. बाद में, उनके एक्स हसबैंड, रितेश सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि राखी ने अपने यूट्रस से ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी करवाई है.


राखी सावंत के डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट
तमाम दावों और रिपोर्टों के बीच, अब राखी सावंत के डॉक्टर की ओर से एक ऑफिशियल बयान आया है, जिन्होंने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया. टाइम्स नाउ से बात करते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरभि कोकाटे ने बताया कि वह और उनकी टीम राखी सावंत की देखभाल कर रही हैं. डॉ. सुरभि ने राखी सावंत की सर्जरी करने की बात स्वीकार की, लेकिन राखी की मेडिकल स्थिति के बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अस्पताल की अनुमति के बिना मरीज की जानकारी का खुलासा नहीं किया जा सकता है.

Read Also- राखी सावंत को मिल रही है जान से मारने की धमकी, एक्स हसबैंड बोले- सबूत के साथ सबको बेनकाब…

Read Also- हार्ट प्रॉब्लम की वजह से राखी सावंत अस्पताल में भर्ती, ड्रामा क्वीन के भाई बोले- अगर उसे कुछ भी हुआ तो….

Read Also- राखी सावंत ने भाई सलमान के लिए जोड़े हाथ, रोते हुए बोलीं- वो लीजेंड है, उन्हें बख्श दो…


राखी ने खुद ट्यूमर होने की दी थी जानकारी
सर्जरी मुंबई के डीएन नगर स्थित कोकाटे के निजी क्लीनिक में की गई. हाल ही में राखी के भाई राकेश सावंत ने कहा कि लोगों ने राखी की पॉपुलैरिटी का फायदा उठाकर उन्हें धोखा दिया. इससे पहले एक्ट्रेस ने खुद मीडिया को अपने गर्भाशय में 10 सेंटीमीटर के ट्यूमर की जानकारी देते हुए जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई थी.


राखी सावंत ने अपनी बीमारी पर कही थी ये बात
राखी सावंत ने कहा, “मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा. 10 सेमी का ट्यूमर है और शनिवार को मेरा ऑपरेशन किया जाएगा. मैं ज्यादा बात नहीं कर पा रही हूं, लेकिन रितेश आपको अपडेट रखेंगे.” अपने डॉक्टरों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने आगे कहा, “यहां के डॉक्टर सर्वश्रेष्ठ हैं, और वे अपना काम पूरी तरह से कर रहे हैं. मैंने जीवन से कभी हार नहीं मानी है और बचपन से ही कई बाधाओं और लड़ाइयों का सामना किया है. मैं ऑपरेशन थिएटर में भी लड़ने जा रही हूं. मैं जानती हूं कि मुझे कुछ नहीं होने वाला है, क्योंकि मेरी मां का आशीर्वाद मेरे साथ है, वह मेरे साथ हैं. मैं एक फाइटर हूं और मैं वापस आऊंगी.”

Read Also- Rakhi Sawant: राखी सांवत ने दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोलीं- मैंने जीवन में कभी हार नहीं मानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >