The 50: आंख के इंफेक्शन के बाद श्रुतिका अर्जुन का कमबैक, 3-5 दिनों में शो में लौटेंगी

The 50 की कंटेस्टेंट श्रुतिका अर्जुन को आंख के इंफेक्शन और वायरल फ्लू की वजह से शो छोड़ना पड़ा था. अब उनके इंस्टाग्राम से हेल्थ अपडेट आया है कि वह 3-5 दिनों में शो में वापसी कर सकती हैं.

The 50: रियलिटी शो ‘द 50’ अपने प्रीमियर के बाद से ही लगातार चर्चा में बना हुआ है. शो में कई कंटेस्टेंट अपने गेम और पर्सनैलिटी की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं, लेकिन इनमें से एक नाम जो खास तौर पर दर्शकों का ध्यान खींच रहा है, वह है श्रुतिका अर्जुन. अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी और गेम प्लान की वजह से वह शो में अलग पहचान बना चुकी हैं. हालांकि, हाल ही में उनकी जर्नी में उस समय रुकावट आ गई जब उन्हें अचानक हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से शो से कुछ समय के लिए बाहर होना पड़ा.

अब वह कमबैक करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट भी दी.

यहां देखें श्रुतिका का पोस्ट-

आंख के इंफेक्शन की वजह से लिया ब्रेक

दरअसल, श्रुतिका अर्जुन को आंख में गंभीर इंफेक्शन हो गया था, जिसकी वजह से उन्हें शो से ब्रेक लेना पड़ा. शुरुआत में फैंस को लगा कि यह कंजंक्टिवाइटिस हो सकता है, लेकिन बाद में उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए अपडेट से पूरी जानकारी सामने आई. पोस्ट में बताया गया कि यह सिर्फ आंख का इंफेक्शन नहीं था, बल्कि उन्हें वायरल फ्लू भी हो गया था, जिसके साथ तेज बुखार और पेट का इंफेक्शन भी था.

इंस्टाग्राम पर आया हेल्थ अपडेट

श्रुतिका के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने उनकी आंख के इंफेक्शन की एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को उनकी सेहत के बारे में डिटेल में जानकारी दी. पोस्ट में साफ किया गया कि उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी, लेकिन वह लगातार रिकवरी कर रही हैं. इस अपडेट के बाद फैंस को राहत मिली और सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

3-5 दिनों में हो सकती है शो में वापसी

पोस्ट में यह भी बताया गया कि श्रुतिका ने अपनी तबीयत खराब होने के बावजूद कॉम्पिटिशन से पीछे हटने का फैसला नहीं किया. वह जल्द से जल्द गेम में वापसी करना चाहती थीं. अच्छी खबर यह है कि वह 3 से 5 दिनों के भीतर ‘द 50’ में वापस लौट सकती हैं. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “प्लॉट ट्विस्ट: आंख में थोड़ी दिक्कत, बड़ा कमबैक लोड हो रहा है… श्रुतिका 3–5 दिनों में 50 पर वापस आ जाएगी.”

यह भी पढ़ें: The 50 में गरमाया माहौल, रिधिमा पंडित ने वंशज सिंह को सोशल मीडिया पर लताड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >