शादी बाद पहली होली साथ मनाएंगे ये सितारे, देखिए न्यूली वेड स्टार्स की लिस्ट

Holi 2026: 2026 में शादी करने वाले कई सेलिब्रिटी कपल्स के लिए इस बार की होली बेहद खास है. विजय-रश्मिका से लेकर सामंथा-राज और नूपुर-स्टेबिन तक, ये सितारे पहली बार पति-पत्नी के रूप में रंगों का त्योहार साथ मनाने वाले हैं. आइए, जानते हैं इन सितारों की लिस्ट में कौन-कौन हैं…

Holi 2026: होली का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है, लेकिन जिन सितारों ने हाल ही में शादी की है, उनके लिए ये और भी स्पेशल बनने वाला है. साल 2026 में शादी करने वाले कई सेलिब्रिटी कपल इस बार पहली बार पति-पत्नी के रूप में साथ रंग खेलेंगे. फैंस भी अपने फेवरेट कपल्स की पहली होली देखने के लिए एक्साइटेड हैं. आइए जानते हैं उन चर्चित जोड़ियों के बारे में, जिनकी ये शादी के बाद पहली होली होगी.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी रचाई. दोनों की मुलाकात तेलुगु फिल्मों के सेट पर हुई थी. ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और फिर शादी तक पहुंची. अब शादी के बाद ये कपल पहली बार साथ होली सेलिब्रेट करेगा. फैंस को उम्मीद है कि इनकी होली प्यार और रोमांस से भरी होगी.

सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरू

सामंथा रूथ प्रभु ने 1 दिसंबर 2025 को फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की. कहा जाता है कि दोनों का रिश्ता काम के दौरान शुरू हुआ और वक्त के साथ मजबूत होता गया. अचानक शादी की खबर ने फैंस को चौंका दिया था. अब शादी के बाद 2026 की होली इन दोनों के लिए बेहद खास होने वाली है.

नूपुर सैनन और स्टेबिन बेन

नूपुर सनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने 10 जनवरी 2026 को शादी की. इसके अगले दिन पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी समारोह हुआ. लंबे समय तक डेटिंग के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को नाम दिया. अब यह कपल भी पहली बार पति-पत्नी के रूप में होली मनाने वाला है, जो यकीनन रंगों और खुशियों से भरी होगी.

यह भी पढे़ं: 4 मार्च को होगी रश्मिका-विजय की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी, फैंस से खास अपील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >