Holi Special Movies: होली सिर्फ रंग उड़ाने का त्योहार नहीं है, ये दिलों को करीब लाने का मौका भी है. भागदौड़ भरी जिंदगी में परिवार के साथ बैठकर फिल्म देखना अपने आप में खास होता है. अगर इस बार आप घर पर ही होली सेलिब्रेट करने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपके लिए ऐसी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो माहौल को और भी रंगीन बना देंगी.
ये जवानी है दीवानी
रणबीर कपूर और दीपिका पदूकोण की यह फिल्म आज भी हर उम्र के दर्शकों को पसंद आती है. ‘बलम पिचकारी’ गाना होली की जान है. दोस्ती, प्यार और जिंदगी के सपनों से भरी यह फिल्म परिवार के साथ देखने के लिए परफेक्ट है.
गोलियों की रासलीला- रामलीला
रणवीर सिंह और दीपिका पदूकोण स्टारर यह फिल्म रंगों का असली विजुअल ट्रीट है. दुश्मन परिवारों की लव स्टोरी और होली वाला रोमांटिक सीन आज भी यादगार है.
नदिया के पार
अगर देसी और सादगी भरी कहानी देखनी है तो यह क्लासिक फिल्म बढ़िया ऑप्शन है. गांव की होली, परिवार और रिश्तों की मिठास इस फिल्म को खास बनाती है. इसे आप यूट्यूब पर भी देख सकते हैं.
मोहब्बतें
शाहरुख खान की यह फिल्म प्यार और अनुशासन के टकराव की कहानी है. इमोशनल ड्रामा और खूबसूरत गाने इसे फैमिली वॉच के लिए शानदार बनाते हैं.
शोले
“होली कब है?” वाला डायलॉग आज भी होली की पहचान है. अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की दोस्ती और ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’ गाना इसे एवरग्रीन बनाता है.
दीवाना
शाहरुख खान और दिव्या भारती की केमिस्ट्री इस फिल्म की जान है. होली वाला सीन और इमोशनल लव स्टोरी इसे त्योहार पर देखने के लिए खास बनाते हैं.
यह भी पढे़ं: शादी बाद पहली होली साथ मनाएंगे ये सितारे, देखिए न्यूली वेड स्टार्स की लिस्ट
