होली स्पेशल एपिसोड में पास आएंगे अरमान-अभिरा, रोमांटिक तस्वीरों में बेहद करीब दिखे दोनों

YRKKH Holi Special: ये रिश्ता क्या कहलाता है के होली स्पेशल एपिसोड में अरमान और अभिरा के बीच रोमांटिक ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. सेट से सामने आई तस्वीरों ने फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है. क्या ये सपना है या सच, जानिए पूरी अपडेट.

YRKKH Holi Special: टीवी का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक बार फिर चर्चा में है. होली के खास मौके पर मेकर्स ऐसा ट्विस्ट लाने वाले हैं, जो फैंस का दिल खुश कर देगा. हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया था, जिसमें पोद्दार परिवार की होली पार्टी के बीच अभिरा की एंट्री और मेहर संग उसकी तीखी बहस दिखाई गई. लेकिन अब सेट से आई कुछ बीटीएस तस्वीरों ने कहानी में नया रोमांच जोड़ दिया है.

होली पर बदलेंगे रिश्तों के रंग

शो में इस वक्त अरमान और अभिरा के बीच दूरियां दिख रही हैं. दोनों एक-दूसरे से नाराज हैं और हालात बिल्कुल ठीक नहीं हैं. मगर होली स्पेशल एपिसोड में कहानी अचानक करवट लेने वाली है. तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि अरमान और अभिरा एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं. दोनों रंगों में सराबोर हैं और माहौल में रोमांस झलक रहा है. बीटीएस फोटोज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार अरमान और अभिरा साथ में होली खेलने वाले हैं. दोनों एक-दूसरे को रंग लगाते दिख रहे हैं. उनके चेहरे की मुस्कान और आंखों की नजदीकियां फैंस को खूब पसंद आ रही हैं.

रोमांस में खोए दिखे दोनों

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान-अभिरा

कुछ तस्वीरों में अरमान अभिरा के बेहद करीब खड़े हैं. दोनों की आंखें बंद हैं और ऐसा लग रहा है जैसे दोनों पल को महसूस कर रहे हों. सोशल मीडिया पर #AbhiMaan फैंस इन तस्वीरों को देखकर झूम उठे हैं. एक फोटो में अभिरा बेहद इमोशनल होकर अरमान को रंग लगाती दिख रही है. वहीं अरमान भी उस एहसास में पूरी तरह डूबा नजर आ रहा है.

क्या ये सपना है?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में होली स्पेशल एपिसोड

दिलचस्प बात ये है कि कहानी में फिलहाल दोनों के बीच कड़वाहट है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या ये होली वाला रोमांस सच में होगा या फिर ये दोनों का कोई सपना है? माना जा रहा है कि ये एक ड्रीम सीक्वेंस भी हो सकता है, जो कुछ पलों के लिए फैंस को खुश कर देगा.

TRP में आएगा उछाल?

फिलहाल शो की टीआरपी उम्मीद के मुताबिक नहीं चल रही और रेटिंग में गिरावट आई है. लेकिन होली स्पेशल एपिसोड में अरमान-अभिरा की नजदीकियां शो की टीआरपी में नई जान डाल सकती हैं.

यह भी पढ़ें: YRKKH Twist: अभिरा और अरमान के बीच टकराव से मचा बवाल, विद्या ने दी सख्त चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >