ऑस्कर रिकॉल लिस्ट से OTT तक पहुंची अनुपम खेर की फिल्म, जानें कब और कहां देखें

Tanvi The Great OTT Release: अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ 3 मार्च 2026 को Amazon Prime Video पर रिलीज हो रही है. जानिए फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट.

Tanvi The Great OTT Release: एक्टर और फिल्ममेकर अनुपम खेर की डायरेक्ट की हुई फीचर फिल्म है, जिसने थिएटर में शानदार रन और दर्शकों से काफी तारीफ हासिल की. खास बात यह है कि फिल्म को ऑस्कर 2026 की बेस्ट पिक्चर एलिजिबिलिटी के लिए रिकॉल लिस्ट में भी शामिल किया गया था, जिससे इसे इंटरनेशनल स्तर पर भी नोटिस मिला. अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. 3 मार्च 2026 को यह फिल्म Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी, जिससे दुनियाभर के दर्शक इसे घर बैठे देख सकेंगे. आइए जानते हैं कि OTT रिलीज से पहले अनुपम खेर ने फिल्म को लेकर क्या कहा और इसकी कहानी किस बारे में है.

OTT पर रिलीज से पहले क्या बोले अनुपम खेर?

OTT रिलीज से पहले अनुपम खेर ने इस फिल्म को “विश्वास के साथ बनाया गया काम” बताया. उन्होंने कहा कि यह फिल्म बहादुरी, दयालुता और इस सोच पर आधारित है कि किसी का अलग होना उसे कमतर नहीं बनाता. महीनों तक फिल्म फेस्टिवल और थिएटर में दिखाए जाने के बाद अब यह फिल्म दर्शकों की है. अनुपम खेर ने परिवारों से अपील की कि वे इस कहानी को साथ बैठकर देखें.

क्या है ‘तन्वी द ग्रेट’ की कहानी?

फिल्म की कहानी तन्वी रैना नाम की एक न्यूरोडाइवर्जेंट लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इंडियन आर्मी ऑफिसर बनने का सपना देखती है. यह किरदार डेब्यूटेंट शुभांगी दत्त ने निभाया है. तन्वी अपने दादा कर्नल प्रताप रैना और माँ विद्या रैना के साथ लैंसडाउन के शांत कैंटोनमेंट शहर में पली-बढ़ी है.

तन्वी का सपना उसके पिता कैप्टन समर रैना से जुड़ा है, जो भारतीय सेना में अधिकारी थे और देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए. अपने पिता की अधूरी इच्छा को पूरा करने के लिए तन्वी शारीरिक और मानसिक चुनौतियों से गुजरती है और समाज की पारंपरिक सोच से लड़ती है.

फिल्म की स्टार कास्ट

  • शुभांगी दत्त – तन्वी रैना
  • अनुपम खेर – कर्नल प्रताप रैना
  • पल्लवी जोशी – विद्या रैना
  • जैकी श्रॉफ – ब्रिगेडियर जोशी
  • बोमन ईरानी – राजा साहब (म्यूज़िक टीचर)
  • अरविंद स्वामी – मेजर श्रीनिवासन
  • इयान ग्लेन – माइकल सिमंस
  • करण टैकर – कैप्टन समर रैना

थिएटर में मिला शानदार रिस्पॉन्स

फिल्म का थिएटर में लिमिटेड रन करीब 100 दिनों तक चला था. कई क्रिटिक्स ने खास तौर पर शुभांगी दत्त की परफॉर्मेंस और न्यूरोडाइवर्जेंट अनुभव को मेनस्ट्रीम में दिखाने की कोशिश की तारीफ की.

यह भी पढ़ें: Meri Zindagi Hai Tu Finale से पहले देख डालिए ये 5 Pakistani Dramas, भारत में भी हो रहे स्ट्रीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >