Palak Tiwari Photos: हॉटनेस में श्वेता तिवारी को भी पीछे छोड़ रहीं उनकी बेटी पलक, लेटेस्ट तस्वीरों ने मचाया तहलका
Palak Tiwari Photos: श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपनी खूबसूरती, स्टाइल और टैलेंट से इंडस्ट्री में तेजी से पहचान बना रही हैं. सोशल मीडिया से लेकर स्क्रीन तक उनका जलवा लगातार बढ़ता जा रहा है. देखें उनकी लेटेस्ट तस्वीरें…
By Aniket Kumar | Updated at :
Palak Tiwari Photos: श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं. खूबसूरती, कॉन्फिडेंस और स्टाइल के दम पर उन्होंने कम उम्र में ही फैंस का दिल जीत लिया है. पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने ग्लैमरस से लेकर देसी लुक्स तक की झलकियां शेयर करती रहती हैं. म्यूजिक वीडियो और फिल्मों के जरिए वह अभिनय की दुनिया में कदम रख चुकी हैं. पलक का फैशन सेंस और स्क्रीन प्रेजेंस अक्सर चर्चा में रहता है. मेहनत और टैलेंट के बल पर वह खुद को एक मजबूत नई पीढ़ी की एक्ट्रेस के तौर पर साबित कर रही हैं. देखिए, उनकी लेटेस्ट शेयर गई तस्वीरें…
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. कम समय में अपनी खूबसूरती और स्टाइल से उन्होंने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है. हाल ही में पलक ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज को देखकर लोग उन्हें अप्सरा और हुस्न की मलिका तक कहने लगे हैं.इस बार पलक ने अपने देसी लुक से सबका ध्यान खींच लिया है. प्याजी रंग के अनारकली सूट में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.सूट की बारीक कढ़ाई और फ्लोई फैब्रिक उनके लुक को रॉयल टच दे रहा है. इस आउटफिट में पलक की सादगी और एलिगेंस साफ झलक रही है.अपने लुक को खास बनाने के लिए पलक ने मोतियों की ज्वेलरी कैरी की है. कानों में पर्ल झुमके उनकी खूबसूरती को और निखार रहे हैं. मेकअप की बात करें तो पलक ने न्यूड और सटल मेकअप चुना है. ग्लोइंग स्किन और सॉफ्ट लिप शेड उनके चेहरे पर अलग ही चमक ला रहे हैं.तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस दीवाने हो गए. कई लोग पलक को श्वेता तिवारी की परछाईं बता रहे हैं तो कुछ उन्हें अगली सुपरस्टार कह रहे हैं.
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.