Friday South OTT Releases: सूरज ढलते ही एलियन बनने वाली दुल्हन से रवि तेजा के एक्शन तक, इन साउथ फिल्मों से बनाएं वीकेंड एंटरटेनिंग

Friday South OTT Releases: रिमोट उठाइए और अपनी वॉचलिस्ट अपडेट कर लीजिए. 18 सितंबर को अलग-अलग ओटीटी ऐप्स पर 5 नए टाइटल्स आ चुके हैं, जिनमें ड्रामा, कॉमेडी और डांस का पूरा पैकेज मौजूद है.

Friday South OTT Releases: वीकेंड का इंतजार खत्म, क्योंकि साउथ सिनेमा का धमाकेदार डोज आज से ही स्क्रीन पर उतर चुका है. आज 18 सितंबर को ओटीटी पर एक साथ 5 नई तमिल-तेलुगु फिल्में और शोज आ रहे हैं. कहीं बेटी के इंसाफ के लिए लड़ता एक बेबस बाप दिखेगा, तो कहीं शाम 6 बजे के बाद एलियन बनने वाली लड़की की अजीब लव स्टोरी. आज से कौन-सा नया ड्रामा कहां देखना है, आइए बताते हैं.

इरुमुडी (Irumudi)

  • कहां देखें: Netflix
  • रिलीज डेट: 18 सितंबर 2026
  • स्टार कास्ट: रवि तेजा, प्रिया भवानी शंकर, साई कुमार

यह कहानी त्रिनाथ (रवि तेजा) नाम के एक ऐसे पिता की है, जो अपनी बेटी मणिकांता से बहुत प्यार करता है. एक दिन मणिकांता को स्कूल की लड़कियों से जुड़े कुछ गलत कामों का पता चलता है और इसके बाद वह अचानक गायब हो जाती है. बेटी के जाने के बाद पिता को एक ऑडियो मैसेज मिलता है, जिसे सुनकर वह सच तक पहुंचता है. त्रिनाथ उन सभी गुंडों से लड़ता है, पीड़ित बच्चियों को हिम्मत देता है और अपनी बेटी से किया वादा निभाते हुए शराब छोड़ देता है. अगर आपको फैमिली और एक्शन ड्रामा पसंद है, तो यह फिल्म आपके लिए है.

मोधा रात्रि (Modha Rathri)

  • कहां देखें: Netflix
  • रिलीज डेट: 18 सितंबर 2026
  • स्टार कास्ट: ऋषिकांत, अनिष्मा अनिलकुमार, शैली किशोर

यह एक हल्की-फुल्की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. मरुथु छह साल दुबई में नौकरी करके अपने गांव लौटा है, वहीं मुथुसेल्वी का हाल ही में दिल टूटा है. दोनों बिल्कुल अनजान हैं, लेकिन घरवालों के दबाव और गांव के पुराने रिवाजों के चलते दोनों की जबरन शादी करा दी जाती है. शादी की पहली रात से लेकर एक-दूसरे को समझने के चक्कर में दोनों के बीच जो मजेदार नोकझोंक होती है, वही इस पूरी फिल्म की जान है.

ये भी पढ़ें: Friday OTT Releases: वीकेंड का प्लान यहीं बनाइए, 18 सितंबर को ओटीटी पर आ रही हैं ये 7 फिल्में-सीरीज

धी 21 - डीप इम्पैक्ट (Dhee 21)

  • कहां देखें: ETVWin और Netflix
  • रिलीज डेट: 19 सितंबर 2026
  • स्टार्स: प्रदीप माचिराजू (होस्ट), जानी मास्टर और अनुपमा परमेश्वरन (जज)

साउथ का सबसे पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'धी' अपने नए सीजन के साथ लौट आया है. इस बार शो में और भी ज्यादा मुश्किल डांस मूव्स और कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. शो को हमेशा की तरह प्रदीप माचिराजू अपने मजेदार अंदाज में होस्ट कर रहे हैं, जबकि जानी मास्टर और खूबसूरत एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन जज की कुर्सी पर बैठकर डांसर्स का हुनर परखेंगे.

अंगीकारम (Angikaaram)

  • कहां देखें: SunNXT
  • रिलीज डेट: 18 सितंबर 2026
  • स्टार कास्ट: कोटापडी जे राजेश, सिंदूरी विश्वनाथ, मंसूर अली खान

यह चेन्नई की एक झुग्गी-बस्ती में रहने वाले एथलीट आथिरन की सच्ची प्रेरणा देने वाली कहानी है. गरीबी और भेदभाव से लड़ते हुए वह 200 मीटर दौड़ में कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चुना जाता है. लेकिन ऐन मौके पर खेल संघ के लोग उसका नाम टीम से हटा देते हैं. इसके बाद आथिरन हार नहीं मानता और सिस्टम के खिलाफ अपनी हक की लड़ाई लड़ता है. खेल और हौसले से भरी यह कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी.

राम एंड लीला (Ram and Leela)

  • कहां देखें: Prime Video
  • रिलीज डेट: 18 सितंबर 2026
  • स्टार कास्ट: रियो राज, वर्तिका, चेतन, मुनीशकांत

यह एक बहुत ही मजेदार और साइंस-फिक्शन से जुड़ी रोमांटिक कॉमेडी है. रघुराम उर्फ राम 30 साल का सीधा-सादा लड़का है, जिसकी शादी के 50 रिश्ते टूट चुके हैं. एक दिन ट्रेन में उसे लीला मिलती है और दोनों में प्यार हो जाता है. लीला शादी के लिए तैयार हो जाती है, लेकिन वह एक अजीब शर्त रखती है कि राम उसे शाम 6 बजे के बाद कभी नहीं देखेगा. जब राम सच जानने की कोशिश करता है, तो उसे पता चलता है कि लीला का परिवार किसी प्राचीन एलियन नस्ल से जुड़ा है और सूरज ढलते ही वह अजीब रूप में बदल जाती है. इसके बाद कहानी में जमकर ठहाके लगते हैं.

ये भी पढ़ें: OTT Releases This Week: कहीं डायनासोर से बचना होगा तो कहीं सुलझेगा मर्डर केस, इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा हर तरह का मसाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >