OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर होगा तगड़ा एंटरटेनमेंट, दिल्ली क्राइम सीजन 3 से इंस्पेक्शन बंगला तक कई दमदार फिल्में-सीरीज होगी स्ट्रीम

OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन की भरमार होने वाली है. Netflix पर दिल्ली क्राइम सीजन 3, ZEE5 पर इंस्पेक्शन बंगला और कई नई फिल्में व वेब सीरीज स्ट्रीम होंगी. देखें इस वीक की पूरी ओटीटी लिस्ट.

OTT Releases This Week: नवंबर का दूसरा सप्ताह ओटीटी दर्शकों के लिए खास होने वाला है. इस बार कई दमदार वेब सीरीज और फिल्में घर बैठे देखने को मिलेंगी. खासतौर पर नेटफ्लिक्स पर आने वाली ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’ ने पहले से ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है. इसके साथ ही साउथ और इंटरनेशनल कंटेंट भी इस हफ्ते ओटीटी पर छाने के लिए तैयार है. तो आइए जानते हैं कि इस वीकेंड क्या-क्या देखने लायक है.

दिल्ली क्राइम सीजन 3

  • प्लेटफॉर्म: Netflix
  • रिलीज तारीख: 13 नवंबर 2025

मच अवेटेड क्राइम थ्रिलर सीरीज दिल्ली क्राइम अपने तीसरे सीजन के साथ लौटी है. पिछले दोनों सीजन की तीव्र कहानी और दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी. इस बार भी यह सीरीज दिल्ली पुलिस की एक नई केस इन्वेस्टिगेशन को दर्शाएगी, जो कि महिला तस्करी पर केंद्रित है.

तेलुसु कड़ा

  • प्लेटफॉर्म: JioCinema/Hotstar
  • रिलीज तारीख: 14 नवंबर

साउथ की यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म रिलीज के लिए तैयार है. इसकी दिल छू लेने वाली कहानी और जोड़ी को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं.

इन योर ड्रीम्स

  • प्लेटफॉर्म: Netflix
  • रिलीज तारीख: 14 नवंबर

प्यार, फैंटेसी और कॉमेडी का तड़का लगाए हुए यह एनिमेटेड फिल्म परिवार के साथ देखने के लिए बेहतरीन चॉइस हो सकती है.

इंस्पेक्शन बंगला

  • प्लेटफॉर्म: ZEE5
  • रिलीज तारीख: 14 नवंबर

डर और सस्पेंस से भरी यह हॉरर वेब सीरीज दर्शकों का रोमांच बढ़ाने वाली है. इसका ट्रेलर पहले ही लोगों में जिज्ञासा पैदा कर चुका है.

डायनामाइट किस

  • प्लेटफॉर्म: Netflix
  • रिलीज तारीख: 12 नवंबर

साउथ कोरियन रोमांटिक ड्रामा डायनामाइट किस में रिश्तों और भावनाओं की गहराई दिखाई गई है. कोरियन ड्रामा फैंस के लिए यह सीरीज खास है.

ऐसे में अलग-अलग जॉनर के साथ यह हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरा रहने वाला है. चाहे आपको सस्पेंस चाहिए, रोमांस, या फील-गुड कंटेंट, इस वीक सब उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें- Thamma 20 Days Box Office: आयुष्मान की हॉरर-कॉमेडी ने 20वें दिन की धमाकेदार कमाई, छोड़ा श्रद्धा कपूर की ब्लॉकबस्टर ‘स्त्री’ को पीछे, रिपोर्ट्स जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >