Naagin 7 को रिजेक्ट करने पर न्यारा बनर्जी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं टाइपकास्ट नहीं होना चाहती

Naagin 7: बिग बॉस 18 फेम एक्ट्रेस न्यारा बनर्जी को एकता कपूर का पॉपुलर सीरियल नागिन 7 का ऑफर मिला था. हालांकि एक्ट्रेस ने शो में काम करने से मना कर दिया. एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह भी एक इंटरव्यू में रिवील किया. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने शो का ऑफर क्यों ठुकराया.

Naagin 7: बिग बॉस 18 फेम एक्ट्रेस न्यारा बनर्जी ने एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन 7 के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया. न्यारा को सीरियल में नेगेटिव रोल का ऑफर मिला था, जिसके बाद उन्होंने इसका हिस्सा बनने से इनकार कर दिया. न्यारा ने कई शोज में काम किया है. एक्ट्रेस का कहना है कि वह सिर्फ फ्रेंचाइजी की खातिर सिर्फ विलेन नहीं बनना चाहती थी. इस वजह से वह शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती.

न्यारा बनर्जी ने नागिन 7 को रिजेक्ट करने पर तोड़ी चुप्पी

फिल्म विंडो संग एक इंटरव्यू में न्यारा बनर्जी ने नागिन 7 को ठुकराने पर कहा, “मैं ग्रे शेड कैरेक्टर नहीं निभाना चाहती. मैं ब्रेक ले सकती हूं. मैं दूसरे मौके और प्लेटफॉर्म तलाश सकती हूं. मेरे पास वह स्पेस है. मुझे अपने रोल चुनने की आजादी भी देता है. तो अगर नागिन का पॉजिटिव (किरदार) होता तो मैं जरूर करती. क्योंकि ये नेगेटिव है मैं टाइपकास्ट नहीं होना चाहती. मैं इसे छोड़ देना चाहती हूं, लेकिन मैं ये नहीं करूंगी.” शो की होस्ट ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने कभी ऐसा सोचा कि ऑफर को ठुकराकर एकता की डिसीजन लेने की ताकत को चोट पहुंचाएं. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, “अगर एकता मैम को टैलेंट की कद्र होगी तो वो जरूर मेरे पास आएंगी. अगर उन्हें लगेगा कि मैं इसके लायक नहीं हूं तो वो मेरे पास नहीं आएंगी. हमेशा किसी का रिप्लेसमेंट होता है.”

नागिन 6 में अब तक ये एक्ट्रेस बन चुकी हैं नागिन

नागिन 6 की लीड एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश थी. शो में उन्होंने सिंबा नागपाल, उर्वशी ढोलकिया, महक चहल के साथ स्क्रीन शेयर किया थी. इसके अलावा सीरियल में मौनी रॉय, अदा खान, सुरभि ज्योति, सुरभि चंदना, निया शर्मा भी एकता कपूर के शो में काम कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें- Naagin 7 में इस एक्टर संग स्क्रीन शेयर करेंगी प्रियंका चाहर चौधरी, सीरियल ‘झनक’ की विलेन की हुई एंट्री?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >