Mouni Roy: करनाल घटना के बाद मौनी रॉय की पहली पब्लिक अपीयरेंस, वीडियो वायरल

Mouni Roy: करनाल में हुई घटना के बाद मौनी रॉय ने पहली बार पब्लिक अपीयरेंस दिया. वीडियो में उनका शांत और सधा अंदाज देखा गया. फैंस ने उनका समर्थन किया और उनकी हिम्मत की तारीफ की.

Mouni Roy: करनाल के एक कार्यक्रम में हुई परेशान करने वाली घटना के बाद अभिनेत्री मौनी रॉय ने पहली बार पब्लिक अपियरेंस दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में मौनी अपने मैनेजर के साथ रात में दिखाई दीं. उन्होंने हल्के रंग के कपड़े पहने थे. सिर झुकाए और तेज कदमों से चलते हुए वह किसी से बात नहीं कर रही थीं. पैपराजी की तरफ उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं थी. सिर्फ तस्वीरों के लिए पोज दिया और वहां से चल दीं.

क्या थी करनाल में हुई घटना ?

मौनी रॉय ने पहले इंस्टाग्राम पर लिखा था कि कार्यक्रम में कुछ दर्शकों का व्यवहार गलत था. उन्होंने कहा कि दो बुजुर्ग पुरुषों ने उनकी इजाजत के बिना उनके पास आकर तस्वीरें खींची और असभ्य इशारे किए. स्टेज पर भी यह स्थिति और खराब हो गई. उन्होंने बताया था कि दो पुरुषों ने सामने बैठकर अश्लील बातें कीं और इशारे किए.

मौनी ने उन्हें शालीनता से रोकने की कोशिश की, लेकिन वे रुके नहीं. आयोजकों ने भी उन्हें हटाया नहीं. इसके बाद मौनी ने अपने परफाॅर्मेंस को पूरा किया और स्टेज से बाहर चली गईं.

फैंस का समर्थन

मौनी के खुलासे और पहली पब्लिक अपीयरेंस के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर उनका समर्थन किया. लोगों ने उनकी हिम्मत की तारीफ की. यह घटना महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक कार्यक्रमों में सम्मान की जरूरत को भी दिखाती है.

यह भी पढ़ें: Mouni Roy: स्टेज पर अश्लील हरकतों की शिकार हुईं मौनी रॉय, खुद किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >