Anupama Twist: अनुपमा को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश करेगी रजनी, देगी ये ऑफर

Anupama Twist: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही अपनी मां अनु को बहुत बुरा-भला कहेगी. राही कहेगी कि उसकी वजह से उसका परिवार सड़क पर आ जाएगा. दूसरी तरफ बा और बाबूजी को अनु विश्वास दिलाती है कि वह पराग के परिवार के साथ कुछ बुरा नहीं होने देगी.

Anupama Twist: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही, अनु पर गुस्सा होती है. राही कहती है हर बार की तरह इस बार भी अनुपमा ने उसका दिल दुखाया है. राही कहती है कि उसकी मां को सिर्फ महान दिखना है. राही, अनु पर उसके घर को बर्बाद करने का आरोप लगाती है. अनु उसे समझाती है, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनती. वह कहती है कि एक बार जब पराग पीछे हट जाएगा, तो कोठारी हाउस की नीलामी हो जाएगी और वसुंधरा पूरी तरह से टूट जाएगी. राही गुस्से में कहती है कि अनु और रजनी में कोई अंतर नहीं है क्योंकि दोनों अपनी बेटियों को दुख पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ती.

रजनी के खिलाफ खड़ी होगी अनुपमा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम, राही की बातें सुनकर उसपर गुस्सा होता है. वह कहता है कि माही और उसमें कोई अंतर नहीं है. राही ये सुनकर उससे नाराज हो जाती है. वह अनु पर आरोप लगाती है कि उसने एक बार फिर से प्रेम को उससे दूर कर दिया. दूसरी ओर अनु शाह हाउस आती है. वह प्रार्थना को रोते देख उसे चुप कराती है. लीला और बाबूजी पराग की हालत पर चिंता करते हैं. अनु दोनों को यकीन दिलाती है कि कुछ नहीं होगा. किंजल पूछती है कि वह कैसे रजनी के खिलाफ लड़ेगी. अनु कहती है कि रजनी खुद अपने किए हुए काम को कबूल कर लेगी.

अनु को ये ऑफर देगी रजनी

अनु की मुलाकात, रजनी से होती है. दोनों के बीच लड़ाई होती है. रजनी उसे ऑफर करती है कि अगर वह उसके साथ हाथ मिला लेती है तो वह उसे दुबई में एक फ्लैट लेकर देगी. अनु कहती है कि रजनी डर के मारे उसे मैनिपुलेट करने की कोशिश कर रही है. रजनी ये सुनकर कहती है कि अगर उसने उसे चुनौती दी तो वह उसे बर्बाद कर देगी. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मीडिया अनु से रजनी और उसकी बेटी प्रेरणा के बीच रिश्ता क्या है इसके बारे में सवाल करता है. अनु इसपर जवाब देने से मना कर देती है.

यह भी पढ़ेंAnupama Twist: चॉल वाले अनुपमा को जिंदा जलाने की करेंगे बात, रजनी के धोखे से टूट जाएगा पराग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >