क्या सच में 66 की उम्र में प्रेग्नेंट हैं नीना गुप्ता? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Neena Gupta Pregnancy: नीना गुप्ता की 66 साल की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. अब उन्होंने खुद इन खबरों पर रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस ने साफ कहा है कि अगर लोग यह सोच रहे हैं तो समाज की सोंच बदल रही है. पढे़ं नीना गुप्ता ने क्या कुछ कहा है?

Neena Gupta Pregnancy: सोशल मीडिया के दौर में कई बार छोटी-सी बात भी बड़ी खबर बन जाती है. हाल ही में ऐसा ही कुछ वेटरन एक्ट्रेस नीना गुप्ता के साथ हुआ. 66 साल की उम्र में उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें इंटरनेट पर तेजी से फैलने लगीं. अब एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर इन खबरों पर मजेदार जवाब दिया है.

वायरल वीडियो से शुरू हुई चर्चा

दरअसल, नीना गुप्ता हाल ही में हैदराबाद में एक हाई-प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुई थीं. इवेंट के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए. इन वीडियो को देखकर कुछ यूजर्स ने दावा करना शुरू कर दिया कि एक्ट्रेस का बेबी बंप दिखाई दे रहा है. इसके बाद इंटरनेट पर यह चर्चा फैल गई कि नीना गुप्ता 66 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हैं. अब एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर इस मामले की सच्चाई बतायी है. उन्होंने इन अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. 

मजाकिया अंदाज में दिया जवाब

मीडिया कंपनी से बातचीत में नीना गुप्ता ने इन खबरों पर हंसते हुए प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मजाक करते हुए कहा, “मुझे बस यही चाहिए था, एक रियल लाइफ बधाई हो.” इसके बाद उन्होंने साफ किया कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है. उनके मुताबिक उस दिन उन्होंने जो साड़ी पहनी थी उसका कपड़ा काफी मोटा था, जिसकी वजह से वह थोड़ी भारी नजर आ रही थीं. नीना ने यह भी कहा कि उन्हें इन अफवाहों पर बुरा नहीं लगा, बल्कि यह सब उन्हें काफी मजेदार लगा. उन्होंने हंसते हुए कहा कि उनकी उम्र में भी अगर लोग प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा कर रहे हैं तो यह दिखाता है कि समाज धीरे-धीरे बदल रहा है.

सिंगल मदर के तौर पर किया संघर्ष

नीना गुप्ता ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बेटी की परवरिश भी लगभग अकेले ही की. बाद में उन्होंने कई इंटरव्यू और अपनी किताब में उस दौर के संघर्ष के बारे में खुलकर बात की है. साल 2008 में उन्होंने दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की. नीना अक्सर कहती हैं कि इस शादी के बाद उनकी जिंदगी में काफी स्थिरता आई.

यह भी पढे़ं: अस्पताल में पड़े अनुराग डोभाल को लगा बड़ा झटका, पिता ने संपत्ति से किया बेदखल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >