Itti Si Khushi Latest Episode: टीवी पर आने वाला फैमिली ड्रामा धारावाहिक इत्ती सी खुशी इन दिनों दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है. शो की कहानी अन्विता के स्ट्रगल और उसके परिवार के लिए किए जा रहे त्याग को दिखाती है. अब कहानी एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है जहां अन्विता को अपने भाई-बहनों की कस्टडी के लिए न सिर्फ कानूनी लड़ाई लड़नी है, बल्कि अपने चरित्र पर लगे आरोपों का भी सामना करना पड़ रहा है.
अन्विता की बढ़ीं मुश्किलें
शो में अन्विता अपने भाई-बहनों के बेहतर भविष्य के लिए लगातार संघर्ष करती नजर आ रही हैं. लेकिन जैसे-जैसे कस्टडी केस करीब आ रहा है, हालात और कठिन होते जा रहे हैं. आने वाले एपिसोड में संजय, जो कि अन्विता के खिलाफ खड़ा है, उसकी इमेज खराब करने की साजिश रचता है. वह एक रिपोर्टर को अन्विता के कैफे में हो रहे एक इवेंट में भेजता है. वहां रिपोर्टर सबके सामने अन्विता के कैरेक्टर पर सवाल उठाता है और उसके एक्स बॉयफ्रेंड विराट के साथ रिश्ते को लेकर इशारों-इशारों में बातें करता है.
आरोपों के बीच अन्विता की परीक्षा
इस अचानक हुए हमले से अन्विता हैरान रह जाती है. धीरे-धीरे लोगों के बीच फुसफुसाहट और अफवाहें फैलने लगती हैं. ऐसे में कस्टडी की सुनवाई से ठीक पहले अन्विता समझ जाती है कि यह सिर्फ कानूनी लड़ाई नहीं है, बल्कि उसकी इज्जत और सेल्फ रेस्पेक्ट की भी परीक्षा है. अब उसे साबित करना है कि वह अपने भाई-बहनों को सुरक्षित और सम्मानजनक लाइफ दे सकती है. आरोपों और अफवाहों के बीच अन्विता को मजबूती से खड़ा होकर सच्चाई के साथ इस मुश्किल दौर का सामना करना होगा.
यह भी पढे़ं: क्या लगता है आपको! सिर्फ धुरंधर 2 ने ही पेड प्रीव्यू में की है मोटी कमाई? भाई साहब… ये लिस्ट देखिए
