MTV Splitsvilla X6 से मशहूर हुईं प्रीत सिंह के साथ मुंबई के एक क्लब में बहुत बुरा बर्ताव हुआ. प्रीति ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ वीडियो शेयर की हैं, जिसमें उनका चेहरा सूजा हुआ है और आंखो के पास चोट के निशान हैं. उन्होंने रोते हुए बताया कि एक मामूली सी बहस के बाद उन पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे उनका एक दांत भी टूट गया है.
कैसे शुरू हुई लड़ाई?
प्रीत ने बताया कि वह अपनी एक सहेली के साथ शाम को एक क्लब में एन्जॉय करने गई थीं. वहां एक लड़की (जो खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताती है) अचानक उनसे लड़ने लगी. वह लड़की चिल्ला रही थी कि प्रीत और उनकी दोस्त को अंदर आने की इजाजत कैसे मिली. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि उस लड़की के एक मेल फ्रेंड ने प्रीत और उनकी सहेली के साथ मारपीट शुरू कर दी.
प्रीत सिंह: “मुंबई में ऐसा होगा, कभी सोचा नहीं था”
प्रीत इस घटना से बहुत डरी हुई हैं. उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा सुना था कि मुंबई लड़कियों के लिए सबसे सुरक्षित शहर है, लेकिन मुझे नहीं पता था कि मेरा स्वागत ऐसे होगा. मैं और मेरी दोस्त बस शांति से बैठे थे, तभी हमें बुरी तरह पीटा गया. जब वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, तब जाकर वह रुके.” प्रीत ने बताया कि वह अभी भी सदमे में हैं और उनका शरीर डर के मारे कांप रहा है.
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
जैसे ही प्रीत ने अपने सूजे हुए चेहरे की तस्वीरें और वीडियो डालीं, लोगों ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. सोशल मीडिया पर लोग उस इन्फ्लुएंसर और उसके दोस्त के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. फैंस और सेलेब्स प्रीति को हिम्मत दे रहे हैं और कह रहे हैं कि किसी के भी साथ सार्वजनिक जगह पर ऐसा होना बहुत शर्मनाक है.
यह भी पढ़ें: Wheel of Fortune फिनाले में अक्षय कुमार ने हील्स पहनकर ‘लाल परी’ पर किया डांस, VIDEO हुआ वायरल
