Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में एक बार फिर आकाशदीप सहगल की एंट्री हुई है. पहले सीजन में अंश गुजराल का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले आकाशदीप इस बार उनके बेटे रेयांश के रोल में नजर आ रहे हैं. ईटाइम्स से बातचीत में उन्होंने अपनी वापसी को लेकर कहा, “सच कहूं तो जिंदगी बहुत खूबसूरती से एक पूरा चक्र पूरा करती है. मैंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को कभी खत्म हुआ अध्याय नहीं माना, बल्कि ऐसा लगा कि सही समय का इंतजार कर रहा था. यह कमबैक जैसा नहीं लगता, बल्कि ऐसा लगता है जैसे मैं अपनी जगह फिर से हासिल कर रहा हूं. यह मेरे लिए एक आशीर्वाद है और मैं इस सेट पर आभार के साथ कदम रखता हूं.”
रेयांश के किरदार को लेकर क्या कहा
अपने नए किरदार के बारे में बात करते हुए आकाशदीप ने बताया, “रेयांश, जिसे प्यार से रियो कहते हैं अमेरिका से लौटकर आता है. वह स्टाइलिश, स्मार्ट और नई सोच वाला है, लेकिन उसकी सबसे बड़ी खासियत उसका दिल है. कहानी में वह खुद को करण विरानी और नियति का बेटा मानता है और करण को अपना आदर्श समझता है. उसे अपने असली रिश्तों के बारे में नहीं पता है. वह कहानी में एक बैलेंस बनाने वाला किरदार है, जो समझदार और अपने परिवार के प्रति बेहद वफादार है.
अंश से बेटे का रोल निभाने पर बोले एक्टर
अंश गुजराल जैसे निगेटिव किरदार से अब उनके बेटे का रोल निभाने को लेकर आकाशदीप ने कहा, “एक्टर के लिए उम्र मायने नहीं रखती, बल्कि यह मायने रखता है कि आप अपने किरदार में कैसी ऊर्जा लाते हैं. रियो का व्यक्तित्व अंश से बिल्कुल अलग है. उसमें आत्मविश्वास और एक नई ऊर्जा है, जिसे हमने खास तौर पर उसके लुक और परफॉर्मेंस में दिखाने की कोशिश की है.”
यह भी पढ़ें– Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: रियांश की एंट्री से बदली कहानी, सामने आया अंश से जुड़ा राज
