क्या लगता है आपको! सिर्फ धुरंधर 2 ने ही पेड प्रीव्यू में की है मोटी कमाई? भाई साहब... ये लिस्ट देखिए

Movies Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू शोज की एडवांस बुकिंग शानदार रही है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने 4 लाख से ज्यादा टिकट बेचकर 20 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. क्या आपको पता है कि धुरंधर के अलावे भी कई ऐसी फिल्में हैं, जो पेड प्रीव्यू शोज से अच्छी कमाई कर चुकी है. पढे़ं पूरी डिटेल…

Movies Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है. फिल्म रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू शोज की एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. यही वजह है कि रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने कमाई के मामले में सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं. आपको बता दें कि सिर्फ धुरंधर 2 ही नहीं बल्कि कई और भी फिल्में हैं, जिन्होंने पेड प्रीव्यू में अच्छी कमाई की है. आइए आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं.

सबसे पहले धुरंधर 2 के बारे में थोड़ी बात कर लेते हैं… 

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शोज रखे गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार सुबह तक फिल्म के लिए 4 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे. सिर्फ एडवांस बुकिंग के जरिए ही फिल्म ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इससे साफ है कि दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है.

अब चलते हैं बाकि फिल्मों की लिस्ट की ओर…

  • They Call Him OG – इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू में करीब 21.16 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
  • Hari Hara Veera Mallu – इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू के जरिए करीब 15 करोड़ रुपये जुटाए थे.
  • Pushpa 2: The Rule – साउथ सुपरस्टार अल्लु अर्जुन की इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 10.65 करोड़ रुपये कमाए थे.
  • Stree 2 – इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 9.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
  • Chennai Express – बॉलीवुड किंग के नाम से मशहूर शाह रुख खान की इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 6.75 करोड़ रुपये कमाए थे.

धुरंधर पार्ट वन ने की थी जबरदस्त कमाई

बता दें, फिल्म धुरंधर को दुनिया भर में काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था.

अब लास्ट में धुरंधर 2 का ट्रेलर देखिये

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 ट्रेलर में हमजा की कलाई में दिखी 22 लाख की घड़ी, जानिए स्टोरी और लग्जरी वॉच का कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >