Prince Narula ने युविका चौधरी से शादी के 8 साल बाद अलग होने की रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बोले- जिंदगी में मुश्किल दौर आता है

Prince Narula and Yuvika Chaudhary Separation Rumors: प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी से अलग होने की अफवाहों पर बात की. ‘द 50’ शो से पहले इंटरव्यू में कपल के रिश्ते पर क्या कहा, जानिए.

Prince Narula and Yuvika Chaudhary Separation Rumors: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वजह है उनका अपकमिंग रियलिटी शो ‘द 50’, जिसमें दोनों साथ नजर आने वाले हैं. यह शो 1 फरवरी 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम होगा और कलर्स चैनल पर रात 9 बजे और 10:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा. शो के प्रीमियर से पहले, जूम को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में प्रिंस नरूला ने उन रूमर्स पर बात की, जिनमें कहा जा रहा था कि वह और उनकी पत्नी युविका चौधरी शादी के 8 साल बाद अलग होने वाले हैं.

प्रिंस नरूला: “हर पति-पत्नी की जिंदगी में मुश्किल दौर आता है”

साल 2025 में प्रिंस और युविका के सेपरेशन की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थीं. वजह बना एक वीडियो, जिसे लोगों ने अलग-अलग तरीके से समझ लिया.

इस पर रिएक्शन देते हुए प्रिंस ने साफ शब्दों में कहा कि उस वीडियो को गलत तरीके में लिया गया. उन्होंने बताया, “हर पति-पत्नी की जिंदगी में मुश्किल दौर आता है. हमारे साथ भी ऐसा ही हुआ. मैंने सिर्फ अपनी भावनाएं जाहिर की थीं, लेकिन लोगों ने उसे कुछ और ही समझ लिया. हम अपने माता-पिता और भाई-बहनों से भी लड़ते हैं. इसका मतलब यह नहीं कि हम उनसे अलग हो जाएंगे. पति-पत्नी के बीच बहस होना बिल्कुल सामान्य है.”

उन्होंने साफ कहा कि अलग होने का ख्याल कभी उनके मन में आया ही नहीं.

क्यों नहीं दी थी सफाई?

प्रिंस ने यह भी माना कि वे चाहें तो उसी वक्त सफाई दे सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. वजह बताते हुए उन्होंने कहा, “अगर हम उस समय बोलते, तो लगता कि हम खुद को सही साबित करने आए हैं. इसलिए हमने चुप रहना बेहतर समझा.”

इसके बजाय, जब हालात नॉर्मल हुए, तो दोनों ने एक साथ तस्वीर शेयर की ताकि लोगों को खुद समझ आ जाए कि वे आज भी साथ हैं.

दोनों की लव स्टोरी

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लव स्टोरी की शुरुआत बिग बॉस 9 से हुई थी. वहीं दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ, जो बाद में शादी में बदला. इस कपल ने 12 अक्टूबर 2018 को शादी की थी और शादी के छह साल बाद उन्होंने अपनी प्यारी सी बेटी एक्लीन का स्वागत किया.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का टीजर कब आएगा? डायरेक्टर ने फाइनली दिया अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >