Mahakumbh Viral Girl Monalisa New Song: ‘दिल जानिया’ में वायरल गर्ल मोनालिसा का दिखेगा रोमांटिक अवतार, इस शख्स संग लड़ाएगी इश्क

Mahakumbh viral girl Monalisa New Song: वायरल गर्ल मोनालिसा अपने नये गाने 'दिल जानिया' को लेकर चर्चा में है. ये एक रोमांटिक ट्रैक है जिसका टीजर रिलीज हो गया है. गाना किस दिन रिलीज होगा इसकी जानकारी सामने आ गई है.

Mahakumbh viral girl Monalisa New Song: प्रयागराज कुंभ मेले में मोतियों की माला बेचने वाली मोनालिसा भोंसले रातों-रात स्टार बन गई. मोनालिसा की कत्थई आंखों के दीवाने उन्हें खोजते हुए महाकुंभ पहुंच गए थे. इस मेले ने उन्हें स्टार बना दिया. उनकी सादगी और प्यारी मुस्कान पर लोग फिदा हो गए थे. कुछ महीने पहले उनका पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ रिलीज हुआ था, जिसमें उनके साथ उत्कर्ष सिंह नजर आए थे. अब एक बार फिर से वह अपने नये म्यूजिक वीडियो से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली है. उनके नये गाने का नाम ‘दिल जानिया’ है.

मोनालिसा का लेटेस्ट ट्रैक ‘दिल जानिया’ का टीजर आउट

वायरल गर्ल मोनालिसा का लेटेस्ट ट्रैक ‘दिल जानिया’ का टीजर जारी हो गया है. सॉन्ग में उनके साथ समर्थ मेहता नजर आ रहे हैं. ये एक रोमांटिक गाना है और टीजर भी बहुत प्यारा है. टीजर में दोनों की केमिस्ट्री काफी जच रही है. सॉन्ग को लेजल राय ने अपना आवाज दी है और इसका म्यूजिक राजा हरभजन सिंह ने दिया है. जबकि लिरिक्स गगनदीप सिंह का है. टीजर पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सॉन्ग 8 जनवरी को रिलीज होने वाला है.

यूजर्स के कमेंट्स

म्यूजिक वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, कितनी खूबसूरत लग है मोनालिसा. एक यूजर ने लिखा, क्या नसीब है यार. एक यूजर ने लिखा, गाना कब रिलीज होगा. एक यूजर ने लिखा, मोनालिसा मेरी फेवरेट हो गई है.

इन फिल्मों में नजर आएंगी मोनालिसा

महाकुंभ गर्ल मोनालिसा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ और ‘नागम्मा’ जल्द रिलीज होगी. मोनालिसा को मनोज मिश्रा की बॉलीवुड फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए भी साइन किया गया है. वह इवेंट्स और ब्रांड प्रमोशन में भी हिस्सा ले रही हैं. अब वह मुंबई में अपना खुद का घर खरीदने का सपना देखती हैं.

यह भी पढ़ेंIkkis Box Office Collection Day 5: रिलीज के बाद पहले संडे अगस्त्य नंदा की फिल्म ने कितना कमाया? बॉक्स ऑफिस ने खोली पोल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >