Maa Inti Bangaaram: सामंथा की फिल्म की सफलता पर राम चरण ने लुटाया प्यार, बोले- तुम हमेशा से गरिमा और आत्मविश्वास की मिसाल रही हो

Maa Inti Bangaaram: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ को रिलीज के बाद दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच राम चरण ने सोशल मीडिया पर सामंथा की तारीफ करते हुए खास पोस्ट शेयर किया. जानिए उन्होंने क्या कहा.

Maa Inti Bangaaram: सामंथा रुथ प्रभु की नई फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ इन दिनों अपनी सफलता को लेकर चर्चा में है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने बड़ा रिकॉर्ड बना लिया था. दरअसल, इसके थिएटर, OTT और टीवी राइट्स के लिए कई खरीदारों ने दिलचस्पी दिखाई, जिसके चलते मेकर्स रिलीज से पहले ही फिल्म का पूरा बजट रिकवर करने में सफल रहे. अब सिनेमाघरों में रिलीज के बाद भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच साउथ सुपरस्टार राम चरण ने सोशल मीडिया पर सामंथा की जमकर तारीफ करते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया. आखिर उन्होंने एक्ट्रेस के लिए क्या कहा और फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया? आइए जानते हैं.

Ram Charan Praises Samantha: राम चरण ने सामंथा के लिए लिखा खास पोस्ट

राम चरण ने अपने X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर सामंथा के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि सामंथा हमेशा से मजबूत इरादों वाली, आत्मविश्वासी और शानदार इंसान रही हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “प्रिय सामंथा, तुम हमेशा से ताकत, गरिमा और आत्मविश्वास की मिसाल रही हो.”

राम चरण ने सिर्फ सामंथा ही नहीं, बल्कि फिल्म की पूरी टीम को भी बधाई दी. उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म के बारे में बहुत अच्छी बातें सुनने को मिल रही हैं और पूरी टीम इस सफलता की हकदार है.

यह भी पढ़ें: Toxic New Release Date: बॉक्स ऑफिस हिलाने को तैयार KGF स्टार यश, कई बार टलने के बाद ‘टॉक्सिक’ की फाइनल रिलीज डेट हुई कन्फर्म

Samantha’s Reply: राम चरण के पोस्ट पर क्या बोलीं सामंथा?

राम चरण के इस पोस्ट से सामंथा काफी खुश नजर आईं. उन्होंने एक्टर का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके ये शब्द उनके और पूरी टीम के लिए बहुत मायने रखते हैं.

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection: पहले दिन फिल्म ने की दमदार शुरुआत

Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 5.35 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया. वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 6.20 करोड़ रुपये रहा.

विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जहां इसने करीब 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 10.70 करोड़ रुपये रहा.

Real Action Scenes: बिना बॉडी डबल के किए एक्शन सीन

फिल्म के एक्शन सीन्स की भी खूब तारीफ हो रही है. सामंथा ने फैंस से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने फिल्म के ज्यादातर स्टंट खुद किए हैं. उनका कहना था कि वह चाहती थीं कि एक्शन सीन्स बिल्कुल असली लगें, इसलिए उन्होंने बॉडी डबल का सहारा नहीं लिया.

उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें कई जगह चोटें भी आईं, लेकिन उन्होंने हर सीन खुद किया ताकि दर्शकों को स्क्रीन पर असली एहसास मिल सके.

यह भी पढ़ें: The Paradise: डांसर से खूंखार विलेन बने राघव जुयाल, ‘द पैराडाइज’ से सामने आया खतरनाक लुक, बड़ी मूंछें और सोने से लदे दिखे एक्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >