Laughter Chefs 2: अंकिता लोखंडे का मंजुलिका लुक देखकर थर-थर कांपने लगा छोटा बच्चा, VIDEO VIRAL

Laughter Chefs 2: लाफ्टर शेफ्स 2 का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार और दिलचस्प होने वाला है. कलर्स चैनल ने शो का नया प्रोमो दर्शकों के साथ शेयर किया है. प्रोमो में अंकिता लोखंडे अलग ही लुक और अंदाज में दिख रही है. वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Laughter Chefs 2: लाफ्टर शेफ्स 2 इन दिनों दर्शकों का फेवरेट शो बना है. ये शो कलर्स पर आता है, जिसमें सेलेब्स अपने कुकिंग स्किल्स को दिखाते हैं और इस दौरान दर्शकों को खूब हंसाते भी है. शो में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आती है. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अंकिता, मंजुलिका के रोल में दिख रही हैं. उनका गेट अप और लुक पूरी तरह से विद्या बालन की तरह लग रहा है. एक्ट्रेस मेरे ढोलना गाने पर डांस करती है. उसके एक्ट को देखकर सारे कंटेस्टेंट डर जाते हैं और भीड़ में बैठा एक बच्चा डर जाता है. वह डर के मारे अपने पैर ऊपर कर लेता है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

लाफ्टर शेफ्स 2 के वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, अंकिता शानदार है. एक यूजर ने लिखा, सुपर से ऊपर अंकिता का डांस भाई इसको लो फिल्मों में. एक यूजर ने लिखा, वह बहुत अच्छे से डांस करती है. एक यूजर ने लिखा, एल्विश और सामर्थ को देख लो.

यहां पढ़ें-  Box Office Report: रेड 2 को कड़ी टक्कर दे रही है साउथ की यह फिल्म, दोनों फिल्मों के कलेक्शन को टक्कर दे रही रेट्रो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >