YRKKH 14th Jan Updates: मायरा की बर्थडे पार्टी में बड़ा तमाशा, अरमान और अभिरा के रिश्ते में आई नई दरार

YRKKH 14th Jan Updates: ये रिश्ता क्या कहलाता है में मायरा की बर्थडे पार्टी के दौरान मेहर मित्तल की एंट्री से अभिरा का दिल टूट जाता है. केक कटिंग पर हुआ ड्रामा अरमान, अभिरा और मायरा के रिश्ते की कड़ी परीक्षा लेता है. जानिए आज के एपिसोड में क्या कुछ है खास?

YRKKH 14th Jan Updates: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान की ज़िंदगी में मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. एक तरफ अरमान मेहर मित्तल का केस जीत चुका है, लेकिन दूसरी तरफ अब वही मेहर उनकी खुशहाल ज़िंदगी में नई परेशानी बनकर खड़ी हो गई है. आने वाले एपिसोड में ऐसा ड्रामा देखने को मिलेगा, जो अभिरा का दिल तोड़ देगा और अरमान को भी मुश्किल में डाल देगा.

सात साल बाद बेटी का बर्थडे मना रही है अभिरा

शो में दिखाया जाएगा कि मायरा का बर्थडे अभिरा के लिए बेहद खास है. सात साल बाद वह अपनी बेटी का जन्मदिन मना रही होती है, इसलिए उसकी खुशी देखते ही बनती है. दादी सा भी उसकी भावनाओं को समझती हैं. बर्थडे पार्टी के लिए अभिरा खुद अपनी बेटी के लिए खास केक बनाकर लाती है. जैसे ही केक कट करने का वक्त आता है, तभी पार्टी में मेहर मित्तल अपने पिता के साथ एंट्री करती है और अपने साथ एक बेहद शानदार केक भी लाती है.

मेहर की हरकतों का अभिरा को लगता है बुरा 

मेहर का केक देखते ही मायरा अपनी मां का केक भूल जाती है और खुशी-खुशी मेहर के लाए केक की तरफ भाग जाती है. ये नज़ारा देखकर अभिरा अंदर से टूट जाती है. अरमान उसे समझाने की कोशिश करता है, लेकिन मेहर की ये हरकत अभिरा को बहुत चुभ जाती है. 

मायरा को होता है गलती का एहसास

आगे कहानी और भावुक हो जाती है. अभिरा रोते हुए कमरे में चली जाती है. इस दौरान मेहर उसे बेचारी दिखाने की कोशिश करती है, लेकिन अभिरा खुद को संभालकर वापस आती है और साफ कह देती है कि वह किसी से कमज़ोर नहीं है. इसके बाद केक कटिंग होती है. मायरा मेहर का केक काटती है, लेकिन अरमान उसे खाने से मना कर देता है और समझाता है कि उसने मां के प्यार को नजरअंदाज़ कर दिया. मायरा को अपनी गलती का एहसास होता है, वह अभिरा से माफी मांगती है और तीनों साथ मिलकर केक खाते हैं. हालांकि इस सबके बीच मेहर की अजीब-सी मुस्कान विद्या को बेचैन कर देती है, जिससे साफ है कि आगे और भी बड़ा ड्रामा आने वाला है.

यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी के आगे झुकी नोइना, सगाई के बीच खुला ऐसा राज जिसने हिला डाला पूरा परिवार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >