Disha-Talwinder Dating: शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में दिशा-तलविंदर का लुका-छिपी गेम, दूर-दूर नजर आए सिंगर

Disha-Talwinder Dating: दिशा पाटनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. नुपूर सेनन-स्टेबिन बेन की रिसेप्शन पार्टी में उन्हें पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ देखा गया. दोनों कैमरों से बचते दिखे, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और उनकी डेटिंग के चर्चे और भी तेज हो गये हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Disha-Talwinder Dating: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इस वक्त लगातार चर्चा में हैं. नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन की उदयपुर में हुई शादी के बाद अब रिसेप्शन पार्टी में भी उन्हें पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ देखा गया. हालांकि दोनों लुका-छिपी खेलते दिखे. कैमरे से बचने के लिए तलविंदर ज्यादातर समय मौनी रॉय के साथ नजर आए. उनके वीडियोज वायरल हो रहे हैं.

सलमान समेत बॉलीवुड के कई सितारे हुए शामिल

कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन ने उदयपुर में सिंगर स्टेबिन बेन से क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की. वेडिंग के बाद परिवार ने मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होस्ट की, जिसमें सलमान खान से लेकर आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, करिश्मा तन्ना जैसी हस्तियां शामिल हुईं. इस पार्टी में मौनी रॉय और दिशा पाटनी ने भी शिरकत की. पर इनके साथ पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह भी थे, जिन्होंने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था.

कैमरे से बचते दिखे दिशा और तलविंदर

नूपुर की शादी में दिशा और तलविंदर को बाहों में बाहें डाले स्पॉट किया गया था, जिसके बाद दोनों के डेटिंग की चर्चा तेज हो गयी थी. लेकिन, रिसेप्शन पार्टी में दोनों एक-दूसरे से दूर-दूर दिखे. तलविंदर के साथ दिशा की बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय ने साथ में इंट्री ली. 

हाथों में हाथ डाले नजर आए दोनों

नूपुर सेनन की वेडिंग से वायरल हुए वीडियो में दिशा और तलविंदर, मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार के साथ बातचीत करते हुए हाथों में हाथ डाले नजर आए थे. इस एक पल ने डेटिंग की अफवाहों को और भी हवा दे दी. इतना ही नहीं, शादी के बाद दोनों को उदयपुर एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया, जहां से वे मुंबई के लिए रवाना हो रहे थे.

यह भी पढ़ें: Disha Patani And Talwinder Dating: टाइगर के बाद तलविंदर? बाहों में बाहें डाली दिखीं दिशा पटानी, क्या शुरू हुई नई लव स्टोरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >