Lal Salaam OTT Release: इंतजार खत्म… रजनीकांत की लाल सलाम इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

1 / 1
Lal Salaam OTT Release: इंतजार खत्म… रजनीकांत की लाल सलाम इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट
फुल स्क्रीन में देखें

Lal Salaam OTT Release: इंतजार खत्म… रजनीकांत की लाल सलाम इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

Lal Salaam OTT Release: अगर आपने किसी वजह से साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘लाल सलाम’ थियेटर्स में जाकर नहीं देखी, तो अब ये मूवी ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. आइये जानते हैं आप कब इसे एंजॉय कर सकते हैं.

Lal Salaam OTT Release: रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम 9 फरवरी को सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था. हालांकि कमाई के मामले में ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रर्दशन नहीं कर पाई थी.

Lal salaam

इस फिल्म का निर्देशन ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया है, जो रजनीकांत की बेटी है. इस मूवी में विष्णु विशाल और विक्रांत भी नजर आ रहे हैं. फिल्म हिंदी, तमिल, तेलगु, कन्नड और मलयालम में रिलीज की गई थी.

Lal salaam

सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब फिल्म ‘लाल सलाम’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. चलिए आपको बताते हैं कि आप इसे कब और किस प्लेटफार्म पर एंजॉय कर सकते है.

Lal salaam

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ पर मार्च के पहले वीक में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फाइनल डेट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

Lal salaam

लाल सलाम की कहानी कसुमुरु नाम के एक गांव में बनाई गई है. विष्णु विशाल (गुरु) और विक्रांत (समशुद्दीन) जो पहले बहुत अच्छे दोस्त थे, एक घटना के बाद अब एक-दूसरे के दुशमन बन जाने हैं.

Lal salaam

मोइदीन भाई का रोल रजनीकांत निभा रहे है. मोइदीन भाई मुंबई से कपड़े का व्यापार करते हैं, उनका गुरु (विष्णु विशाल) और गांव से काफी गहरा संबंध है. जब कसुमुरु के लोग दूसरे गांव से अपमान का सामना करते हैं, तब इस कहानी में एक नया मोड़ आता है.

Lal salaam

रजनीकांत जल्द ही फिल्म वेट्टैयन में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म उनकी 170 वीं फिल्म होगी. फिल्म में अमिताभ बच्चन, फहाद फाजिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वॉरियर और रितिका सिंह भी है.

Lal salaam

इस फिल्म के बाद रजनीकांत बॉलीवुड प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला के साथ पहली बार काम करते नजर आएंगे. अगर फिल्म की बात करे तो फिल्म क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक होगीय जिस में रजनीकांत एक कैमिया करते नजर आएंगे.

Also Read- Maharani 3 OTT Release Date: इंतजार खत्म… हुमा कुरैशी की महारानी 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >