करण की एंट्री के बाद फूटा नंदिनी का गुस्सा, वीरानी परिवार के सामने खोली पोल

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी2’ के नए एपिसोड में तुलसी पार्थ और वैष्णवी के रिश्ते को संभालने की कोशिश करती हैं. वहीं करण की एंट्री के बाद नंदिनी ऐसा सच सबके सामने बता देती है, जिसे सुनकर पूरा परिवार हैरान रह जाता है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में एक बार फिर परिवार के रिश्तों में नया मोड़ देखने को मिला. एपिसोड की शुरुआत तुलसी और वैष्णवी की बातचीत से होती है. तुलसी, वैष्णवी को बताती हैं कि पार्थ बचपन से बहुत आराम और प्यार में पला-बढ़ा है. उसे कभी किसी चीज के लिए ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा, इसलिए वह मुश्किल हालात को संभालना नहीं सीख पाया. तुलसी यह भी मानती हैं कि उन्होंने पार्थ को रिश्तों और भावनाओं को सही तरीके से समझना नहीं सिखाया. तुलसी की बात सुनने के बाद वैष्णवी पार्थ से बात करती है और दोनों के बीच की नाराजगी कम हो जाती है. दोनों साथ में केक भी काटते हैं, लेकिन पार्थ अभी भी अंदर से परेशान रहता है.

पार्थ का दर्द सुनकर तुलसी ने दिया साथ

इसके बाद तुलसी पार्थ के कमरे में जाती हैं. वहां पार्थ अपनी परेशानी उनके सामने रखता है. वह कहता है कि रिओ को पावर ऑफ अटॉर्नी मिलने से नंदिनी बहुत दुखी हैं. पार्थ खुद को भी कमजोर महसूस करता है. तब तुलसी उसे समझाती हैं कि गुस्सा किसी समस्या का हल नहीं है. वह उसे धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह देती हैं. तुलसी की बातें सुनकर पार्थ थोड़ा शांत हो जाता है.

करण के आते ही शुरू हुई नई बहस

कुछ देर बाद करण घर पहुंचता है. परिवार के कई सदस्य उसे देखकर खुश हो जाते हैं. इस बीच पावर ऑफ अटॉर्नी को लेकर फिर चर्चा शुरू हो जाती है. करण साफ कहता है कि रिओ के आइडिया कंपनी के लिए अच्छे थे और इसी वजह से वह इस जिम्मेदारी का हकदार है. करण की यह बात सुनकर नंदिनी नाराज हो जाती हैं और फैसले पर सवाल उठाती हैं.

नंदिनी ने सबके सामने बताई बड़ी बात

गुस्से में नंदिनी परिवार के सामने एक बड़ा खुलासा कर देती हैं. वह कहती हैं कि शांति निकेतन और परिवार के कारोबार को संभालने में करण का बड़ा योगदान है. नंदिनी बताती हैं कि करण हर महीने पैसे भेजकर कारोबार के नुकसान को पूरा करता है. यह बात सुनकर घर के सभी लोग चुप हो जाते हैं. आने वाले एपिसोड में करण, नंदिनी को समझाएगा कि रिओ उम्र और अनुभव दोनों में पार्थ से आगे है, इसलिए तुलसी का फैसला गलत नहीं है.

यह भी पढ़ें: YRKKH Spoiler: अपनी ही सौतन को अरमान के करीब लाएगी अभीरा, कहानी में होगी नई एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >