नेटफ्लिक्स के रियालिटी शो लॉकअप सच या सजा के एक एपिसोड में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि शिवांगी जोशी उनसे इसलिए नाराज रहती हैं, क्योंकि उनके एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन ने कभी उन्हें इंस्टाग्राम डीएम किया था. यह मुद्दा अलायंस शो तक पहुंच गया है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में कशिश कपूर ने इस पूरे मामले को लेकर सीधे कुशाल टंडन से सवाल किया और उनसे जवाब मांगा.
Kushal Tandon On DM Shreya Kalra: कुशाल टंडन ने श्रेया कालरा को DM करने पर क्या दी सफाई
कुशाल टंडन ने पहले हैरानी जताते हुए कहा, "श्रेया कौन? सबसे पहले तो यही बताओ." जब कशिश ने उन्हें याद दिलाया कि श्रेया ने उनके शो 'बरसातें- मौसम प्यार का' के प्रमोशनल शूट में कैमियो किया था, तो कुशाल ने कहा कि वह सिर्फ एक छोटा-सा शॉट था और पूरी शूटिंग उनके साथ नहीं हुई थी.
Kushal Claims Shreya Messaged First: कुशाल का दावा श्रेया ने पहले किया था मैसेज
इसके बाद कुशाल ने दावा किया कि बातचीत की शुरुआत उन्होंने नहीं, बल्कि श्रेया ने की थी. उन्होंने कहा, "सबसे पहले मैसेज उसी ने किया था. मैं लड़कियों को डीएम नहीं करता. मेरा इतना ईगो है कि मैं खुद किसी लड़की को डीएम नहीं भेजता. हां, विदेशी लड़कियों से जरूर बात करता हूं और करता रहूंगा."
कुशाल की वजह से श्रेया ने बरसातें- मौसम प्यार का किया था साइन
कुशाल ने आगे बताया कि श्रेया ने उनसे कहा था कि उन्होंने यह प्रमोशनल शूट सिर्फ इसलिए एक्सेप्ट किया क्योंकि उसमें वह भी शामिल थे. इस पर उन्होंने श्रेया को सलाह दी कि उन्हें इतना छोटा रोल नहीं करना चाहिए था और वह इससे बेहतर काम डिजर्व करती हैं.
श्रेया कालरा ने क्या कहा था?
श्रेया कालरा ने दावा किया था कि प्रमोशनल शूट के बाद कुशाल टंडन ने उन्हें इंस्टाग्राम पर डीएम किया था. श्रेया ने कहा, "शूट खत्म होने के बाद कुशाल ने मुझे डीएम किया. शुरुआत में मुझे उनके रिश्ते के बारे में पता नहीं था, लेकिन जब मुझे कुछ अलग महसूस हुआ, तो मैंने बातचीत आगे नहीं बढ़ाई." श्रेया ने यह भी दावा किया कि बाद में शिवांगी जोशी ने इस मामले को लेकर उनसे बात की थी. उनके अनुसार, शिवांगी ने कहा कि कुशाल ने उन्हें बताया है कि श्रेया ने पहले उन्हें फॉलो और मैसेज किया था। इस पर श्रेया ने अपना फोन शिवांगी को दे दिया और पूरी चैट पढ़ने के लिए कहा. उन्होंने कहा, "मैंने न कभी फ्लर्ट किया और न ही ऐसा कोई मैसेज भेजा.
ये भी पढ़ें: 'मां टूट जाएगी...':'लॉक अप 2' में बोलीं श्रेया कालरा, कजिन को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
