स्टंट, डर और ड्रामे के साथ लौट रहा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’, जानिए प्रीमियर डेट, टाइम और कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

Khatron Ke Khiladi 15 Premiere Date: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की प्रीमियर डेट सामने आ गई है. इस बार शो में गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक समेत कई बड़े सितारे खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे.

Khatron Ke Khiladi 15 Premiere Date Announced: पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. रोहित शेट्टी का एडवेंचर और एक्शन से भरपूर शो अब धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है. करीब दो साल बाद शो का नया सीजन टीवी पर लौट रहा है. साल 2025 में यह शो ऑनएयर नहीं हुआ था, जिसके बाद फैंस लगातार इसके नए सीजन का इंतजार कर रहे थे. अब मेकर्स ने शो की प्रीमियर डेट और टाइम का ऐलान कर दिया है.

Khatron Ke Khiladi 15 Premiere Date And Time: कब और कहां देख सकेंगे ‘खतरों के खिलाड़ी 15’?

खतरों के खिलाड़ी 15’ का प्रीमियर 25 जुलाई से कलर्स चैनल पर होगा. शो हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा. मेकर्स ने शो का नया प्रोमो भी रिलीज किया है, जिसमें खतरनाक स्टंट्स और जबरदस्त एक्शन की झलक देखने को मिली. यह शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ खत्म होने के बाद ऑनएयर होगा.

Khatron Ke Khiladi 15 Contestants List: इस बार कौन-कौन से सितारे दिखेंगे?

इस सीजन में टीवी और सोशल मीडिया की कई बड़ी हस्तियां हिस्सा लेने वाली हैं. शो में गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, अविनाश मिश्रा, ओरहान अवत्रामणि, हर्ष गुजराल, फरहाना भट्ट, शगुन शर्मा, अविका गौर, जैस्मिन भसीन, करण वही, रित्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह नजर आएंगे. इस बार शो की शूटिंग केप टाउन में हुई है. खास बात यह है कि पहली बार पुराने कंटेस्टेंट्स को भी नए खिलाड़ियों के साथ मुकाबले में उतारा जाएगा.

Khatron Ke Khiladi 15 Finalists: कौन हो सकते हैं फाइनलिस्ट?

शुरुआती रिपोर्ट्स की मानें तो फरहाना भट्ट और करण वाही शो के टॉप 2 कंटेस्टेंट्स बताए जा रहे हैं. वहीं अविनाश मिश्रा, रुहानिका धवन और रित्विक धनजानी के टॉप 5 में पहुंचने की खबरें हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है.

यह भी पढ़ेंKhatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में अभिषेक कुमार लगाएंगे जान की बाजी, इन नामों पर लगी मुहर!

यह भी पढ़ें– Khatron Ke Khiladi 17 Winner: कौन है डिनो जेम्स, जिसने ट्रॉफी की अपने नाम, ऐश्वर्या शर्मा को छोड़ा पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >